IPL शुरू होने से पहले रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ा रहे हैं आकाश चोपड़ा, कहा- गेंदबाजी उस टीम की सबसे बड़ी कमजोरी
IPL 2023 में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ 2 अप्रैल को खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 21, 2023 2:30 pm

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। इस सीजन मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 2 अप्रैल को रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ही जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। जिसके चलते टीम की गेंदबाजी क्रम कमजोर नजर आ रही है। इसी बीच आकाश चोपड़ा आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस की कमजोरियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
गेंदबाजी मुंबई इंडियंस की कमजोरी है- आकाश चोपड़ा
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं था। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में पांच मुकाबले भी नहीं जीत पाई थी। ऐसे में इस सीजन टीम शानदार वापसी करना चाहेगी।
आईपीएल के 16वें सीजन से पहले आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस की कमजोरियों को लेकर बात करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘जब मैं कमजोरियों के बारे में बात करूं तो मैं गेंदबाजी के तरफ जाऊंगा।’
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, ‘वह जेसन बेहरेनडॉर्फ को जरूर खिलाएंगे। उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए बीबीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था, वह आमतौर पर एक विकेट लेते हैं। हमने बीबीएल में भी बहुत कम खेल देखें जहां उन्होंने दो या तीन विकेट लिए।’
टीम में ज्यादा भारतीय गेंदबाज नहीं है- आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के खेमे में भारतीय तेज गेंदबाजी विकल्प ना होने को लेकर भी बात की। आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘अगर मैं मुंबई इंडियंस के खेमे में गेंदबाजी विकल्प देखूं तो उनके पास नेहल वढ़ेरा, शम्स मुलानी, डुआन जेनसेन, कैमरून ग्रीन, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, आकाश माधवल, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, राधव गोयल और पीयूष चावला हैं।’
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, ‘मैं ज्यादा भारतीय तेज गेंदबाज नहीं देख पा रहा हूं। कैमरून ग्रीन, जोफ्रा आर्चर और जेसन बेहरनडॉर्फ को 4-4 ओवर डालने पड़ सकते हैं। मैं पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय और ऋतिक शौकीन को भारतीय गेंदबाज के रूप में देख रहा रहूं लेकिन वह वास्तव में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे।’