BPL 2024: Durdanto Dhaka के खिलाफ मैच के दौरान बाबर आजम हुए गुस्से से लाल, Irfan Sukkhar को.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

BPL 2024: Durdanto Dhaka के खिलाफ मैच के दौरान बाबर आजम हुए गुस्से से लाल, Irfan Sukkhar को….

इस मुकाबले को रंगपुर राइडर्स ने 79 रनों से अपने नाम किया।

Babar Azam (Pic Source-Twitter)
Babar Azam (Pic Source-Twitter)

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला रंगपुर राइडर्स और Durdanto Dhaka के बीच खेला गया था। इस मुकाबले को रंगपुर राइडर्स ने 79 रनों से अपने नाम किया। रंगपुर राइडर्स की ओर से शानदार बल्लेबाज बाबर आजम ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 46 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 62 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

हालांकि मुकाबले के दौरान बाबर आजम को विरोधी टीम के विकेटकीपर Irfan Sukkar के ऊपर किसी चीज को लेकर गुस्से में देखा गया। इन दोनों के बीच की बहस सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबर आजम Irfan Sukkhar से कह रहे हैं कि, ‘मैं आपसे बात नहीं कर रहा हूं।’ इसी बीच ढाका के मोहम्मद नईम शेख बाबर आजम को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि बाबर आजम लगातार ढाका टीम के विकेटकीपर के ऊपर गुस्सा हो रहे हैं। अंपायर ने भी इन दोनों ही खिलाड़ियों को शांत करने की कोशिश की। रंगपुर के खिलाड़ी मोहम्मद नबी भी बाबर आजम के पास आए और उन्हें अपने तरीके से शांत कराया। यह तब हुआ जब बाबर आजम 31 गेंदों में 37 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

यह रही वीडियो:

रंगपुर राइडर्स ने जीता मुकाबला

बाबर आजम की बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से रंगपुर राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 183 रन बनाए। बाबर आजम के अलावा कप्तान नूरुल हसन ने 26 रनों की पारी खेली जबकि ब्रेंडन किंग ने 20 रनों का योगदान दिया। Azmatullah Omarzai ने 15 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए जबकि शमीम हुसैन ने 17 रनों का योगदान दिया।

जवाब में ढाका टीम 104 रन पर ऑलआउट हो गई। ढाका की ओर से एलेक्स रॉस ने 35 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए जबकि सैम अयूब ने 17 रनों का योगदान दिया। कप्तान Mosaddek Hossain Saikat ने 15 रन बनाए। ढाका की ओर से इन तीन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। रंगपुर ने यह महत्वपूर्ण मैच अपने नाम किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?