IND vs AUS 2023: टोक्यो में बैठकर ऑस्ट्रेलिया की कुटाई कर रहे हैं ईशान किशन! BCCI के इस चैलेंज में बिल्कुल खरा उतरा यह भारतीय क्रिकेटर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS 2023: टोक्यो में बैठकर ऑस्ट्रेलिया की कुटाई कर रहे हैं ईशान किशन! BCCI के इस चैलेंज में बिल्कुल खरा उतरा यह भारतीय क्रिकेटर

ईशान किशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी T20I सीरीज में दो अर्धशतक लगा चुके हैं।

Ishan Kishan. (Image Source: BCCI X)
Ishan Kishan. (Image Source: BCCI X)

भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की T20I सीरीज में बेहद शानदार फार्म में है। ईशान किशन (Ishan Kishan) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो T20I मुकाबलों में शानदार अर्धशतक जड़े और टीम इंडिया को जारी T20I सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने में अहम भूमिका निभाई।

अब इस भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का तीसरा T20I मुकाबला 29 नवंबर को गुवाहाटी में खेला जाना है। इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस के लिए बेहद ही मजेदार है।

मैच से पहले ही छा गए Ishan Kishan

दरअसल, BCCI द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में ईशान किशन (Ishan Kishan) पूछे जा रहे सभी सवालों के केवल गलत जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ईशान किशन(Ishan Kishan)  ने इस वीडियो की शुरुआत अपने परिचय के साथ की और उन्होंने अपने आप को वीवीएस लक्ष्मण बताया जो इस समय भारत के मुख्य कोच की नभूमिका निभा रहे हैं।

यहां पढ़िए: IND v AUS: सीरीज के बीच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में किए बड़े बदलाव, छह प्लेयर्स को भेजा घर

जिसके बाद युवा विकेटकीपर ने अपनी उम्र 82 वर्ष बताई और हिंदी में बात करते हुए उन्होंने अपनी भाषा को स्पेनिश बताया। ईशान ने टीम इंडिया के स्टैंड-इन कप्तान सूर्यकुमार यादव को विकेटकीपर- बल्लेबाज बताया और साथ ही बड़े मजेदार अंदाज में विराट कोहली और रोहित शर्मा को खो-खो के खिलाड़ी कहा है।

ईशान ने हाल ही में भारत में खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मेजबान देश के रूप में ब्राजील का नाम लिया। इसके अलावा, स्टार क्रिकेटर ने अपने बालों का रंग ऑरेंज बताया और उन्होंने कहा वह अपने किट बैग में हेडफोन्स, आइसक्रीम और वॉलेट रखना कभी नहीं भूलेंगे। जब उनसे पूछा गया कि वह इस समय कहां है, तो उन्होंने कहा वह टोक्यो में है। ईशान ने इस पूरे चैलेंज के दौरान एक बार भी नहीं मुस्कराया।

यहां देखिए BCCI द्वारा शेयर किया गया वो वीडियो:

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?