जसप्रीत बुमराह टिम साउदी

“चोट से आने के बाद वो और खतरनाक हो गया है”- बुमराह की तारीफ में बोला ये कीवी गेंदबाज

टिम साउदी का मानना है कि बुमराह इस समय तीनों प्रारूपों में शानदार हैं।

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)
Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

कीवी टीम के कप्तान टिम साउदी का मानना ​​है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से वापसी के बाद से और भी अधिक खतरनाक गेंदबाज बनकर सामने आए हैं। चोट के कारण बुमराह पिछले साल अधिकांश समय मैदान से बाहर रहे थे। उन्होंने सितंबर 2022 में उबरने के बाद अगस्त 2023 में वापसी की और तब से भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने पिछले पांच-छह वर्षों में सभी प्रारूपों में खेलने वाला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया था।

जसप्रीत बुमराह को लेकर टिम साउदी ने दिया बड़ा बयान

अब साउदी ने बुधवार को सिएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान कहा कि, ”सबसे पहले तो बड़ी चोट से उबरकर वापसी करना और वह तो पहले से भी बेहतर हो गया है। इसके अलावा कई प्रारूपों में खेलना भी कई बार मुश्किल हो सकता है।” उन्होंने कहा, ”ऐसा लगता है कि वह इसे आसानी से करने में सक्षम है। वह शायद अधिक अनुभवी है, अपने खेल को थोड़ा और समझता है। शायद उसने चोट के बाद तरोताजा होकर वापसी की।”

तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, ”हम तीनों प्रारूपों में बुमराह का शानदार प्रदर्शन देख रहे हैं। वह इस समय तीनों प्रारूपों में शानदार हैं। मुझे नहीं लगता कि उनसे बेहतर कोई और है, वह तीनों प्रारूपों में जबरदस्त हैं।” साउदी ने न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड के साथ उपमहाद्वीप में कुछ टेस्ट मैचों में नहीं खेलने की संभावना पर चर्चा की।

आपको बता दें कि, न्यूजीलैंड की टीम को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका जाने से पहले नोएडा में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेगी। साउदी की टीम इसके बाद अक्टूबर में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी, जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू पिच पर तीन टेस्ट खेलेंगे।

close whatsapp