Broadcasters को है हार्दिक से काफी ज्यादा ही लगाव, हर जगह छाप दी पांड्या की तस्वीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

Broadcasters को है हार्दिक से काफी ज्यादा ही लगाव, हर जगह छाप दी पांड्या की तस्वीर

West Indies बनाम Papua New Guinea के मैच से जुड़ा स्कोर कार्ड हो रहा है वायरल।

(Pic Source X)
(Pic Source X)

टीम इंडिया की जर्सी में लौटते ही हार्दिक पांड्या अलग ही अवतार में दिख रहे हैं, जहां उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में बल्ले के अलावा गेंद से भी कमाल कर दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर पांड्या की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने Broadcasters की गलती को भी सामने लाने का काम किया है।

हद से ज्यादा खबरों में रहे हैं हार्दिक पांड्या

जी हां, हाल के समय में हार्दिक पांड्या हद से ज्यादा खबरों में रहे हैं, जिसके 2 अलग-अलग कारण थे। पहला कारण था IPL 2024 में उनकी फ्लॉप कप्तानी, उसके बाद पांड्या का सुर्खियों में रहने का कारण था उनका निजी जीवन। जहां कुछ समय पहले ये अफवाह उड़ी थी कि हार्दिक और नताशा तलाक लेने वाले हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। साथ ही कपल ने इन खबरों को लेकर अभी तक किसी तरह का कोई रिक्शन नहीं दिया है।

देखो हार्दिक पांड्या को कितना प्यार करते हैं Broadcasters

*West Indies बनाम Papua New Guinea के मैच से जुड़ा स्कोर कार्ड हो रहा है वायरल।
*जहां इस मैच के स्कोर कार्ड में Broadcasters ने की बहुत ही ज्यादा भारी गलती  ।
*Broadcasters ने Match Summary पर हर जगह लगा दी हार्दिक पांड्या की तस्वीर।
*West Indies और PNG के खिलाड़ियों की जगह लगी थी हार्दिक की तस्वीर।

हार्दिक पांड्या से जुड़ी ये तस्वीर हो रही है काफी ज्यादा वायरल

हाल ही में ऑलराउंडर ने ये पोस्ट शेयर किया था

अब मिल रहा है फैन्स का पूरा साथ

IPL 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या को हद से ज्यादा ट्रोल किया गया था, साथ ही मैदान पर ही फैन्स ने उनको बू किया था। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जैसे ही पांड्या टीम इंडिया के साथ जुड़े, वैसे ही फैन्स इस खिलाड़ी का साथ देने लगे और उनके पोस्ट पर अच्छे-अच्छे कमेंट्स करने लगे। वैसे पांड्या टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के उप-कप्तान भी होंगे, साथ ही मेगा टूर्नामेंट गेंद और बल्ले से उन्हें इस बार खुद को साबित करना होगा।

close whatsapp