इंडोनेशिया के खिलाफ मैच के दौरान कंबोडियाई खिलाड़ियों ने किया वाॅक आउट तो घरेलू टीम को विषम परिस्थियों में बना दिया चैंपियन, पढ़ें पूरी खबर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंडोनेशिया के खिलाफ मैच के दौरान कंबोडियाई खिलाड़ियों ने किया वाॅक आउट तो घरेलू टीम को विषम परिस्थियों में बना दिया चैंपियन, पढ़ें पूरी खबर 

कंबोडिया और इंडोनेशिया के बीच 7 मैचों की टी-20 सीरीज के छठे मैच की है ये घटना

Cambodia and Indonesia (Image Credit- Twitter X)
Cambodia and Indonesia (Image Credit- Twitter X)

इंडोनेशिया पड़ोसी देश कंबोडिया की 7 मैचों की टी-20 सीरीज की मेजबानी कर रहा है। तो वहीं इस सीरीज के छठवें मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी है जिसकी क्रिकेट जगत में काफी आलोचना देखने को मिल रही है।

बता दें कि सीरीज में 3-2 की बढ़त बना चुकी मेजबान इंडोनिशा का कंबोडिया से 6वें मैच में बाली में आमना-सामना हुआ। हालांकि, मेहमान टीम ने मात्र 12 ओवर और 77 रनों के कुल स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए।

लेकिन इसके बाद उन्होंने आगे खेलने से मना कर दिया और मैच से वाॅक आउट कर दिया है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कंबोडियाई खिलाड़ी अपने खिलाड़ी लकमन बट के आउट होने से खासा नाराज दिखे थे।

तो वहीं कंबोडियाई खिलाड़ियों द्वारा मैच में आगे हिस्सा ना लेने के बाद मैच ऑफिशिएल्स ने घरेलू टीम इंडोनेशिया को मैच का विजेता घोषित कर दिया। साथ ही इस जीत के साथ इंडोनेशिया ने सीरीज को 4-2 से अपने नाम कर लिया। इसके अलावा 7वें टी-20 मैच को बिना खेल ही रद्द कर दिया गया। दूसरी ओर, क्रिकेट में दोनों देशों के बीच हुए इस वाक्या की क्रिकेट जगत में काफी आलोचना देखने को मिली है।

बता दें कि कंबोडिया के खिलाड़ी लकमन बट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे, बट ने 6 मैचों में 33.20 की औसत और 132.80 की स्ट्राइक रेट से कुल 166 रन बनाए। तो वहीं पहले नंबर पर इंडोनेशिया के पद्माकर सूर्वे थे, जिन्होंने 53.33 की औसत व 188.24 के कमाल के स्ट्राइकर रेट से 6 मैचों में 160 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- जब आप धोनी के घर डिनर करते हैं तो आप कभी नहीं हारते: Suresh Raina

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?