लगता है इस बार कैमरामैन को मिलेगा, वर्ल्ड कप 2023 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब
वर्ल्ड कप 2023 में कल हुआ था टीम इंडिया और इंग्लैंड का मैच।
अद्यतन - अक्टूबर 30, 2023 3:05 अपराह्न

वर्ल्ड कप 2023 में हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, कई बड़ी टीमों ने अभी तक निराश किया है तो कई छोटी टीमें उलटफेर कर रही हैं। इन सभी के बीच खिलाड़ियों से ज्यादा सुर्खियां कैमरामैन बटोर रहा है, ऐसा ही कुछ कैमरामैन ने इंडिया बनाम इंग्लैंड मैच में भी किया है और उसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका पर कौन है टॉप पर?
दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका देख कई फैन्स हैरान होंगे, तो कई फैन्स काफी खुश नजर आएंगे। जहां इस मेगा टूर्नामेंट की अंक तालिका पर अपने सभी मैच जीतकर टीम इंडिया नंबर एक के स्थान पर मौजूद है, तो वहीं अफ्रीका टीम दूसरे नंबर पर आ गई है। तीसरे पर कीवी टीम है और चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। लेकिन इस अंक तालिका के आखिर पर वो टीम है, जिसने 2019 का खिताब अपने नाम किया था। जी हां, इंग्लैंड टीम 6 में से सिर्फ 1 मैच जीतकर अंक तालिका के आखिरी स्थान पर है और टीम के लिए सेमीफानइल के दरवाजे बंद हो गए हैं।
कैमरामैन निकला वर्ल्ड कप 2023 का असली खिलाड़ी
*वर्ल्ड कप 2023 में कल हुआ था टीम इंडिया और इंग्लैंड का मैच।
*इस दौरान कैमरामैन ने कई महिला फैन्स को कर दिया वायरल।
*वर्ल्ड कप 2023 में कई फैन्स को किया है कैमरामैन ने वायरल।
*टीम इंडिया के मुकाबलों में ज्यादा महिला फैन्स होती हैं वायरल।
कल के मुकाबले से इन महिला फैन्स को किया कैमरामैन ने वायरल

वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका पर डालते हैं एक नजर
टीम इंडिया के कितने मुकाबले बाकी हैं अब
दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के अब 3 मैच बाकी है, इससे पहले रोहित की सेना अपने 6 मैच लगातार जीत चुकी है। भारतीय टीम को अपना अगला मैच 2 तारीख को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है, उसके बाद 5 तारीख को भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा और फिर टीम अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच नीदरलैंड के खिलाफ 12 तारीख को खेलेगी।