डेविड वॉर्नर ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर दिया बड़ा बयान

IPL 2023: ‘यह मैनेजमेंट को चिंता में डालता है..’- इम्पैक्ट प्लेयर नियम से खुश नहीं हैं डेविड वॉर्नर

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

David Warner (Photo Source: Twitter)
David Warner (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में केएल राहुल के नेतृत्व में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 रनों से जीत दर्ज की। आईपीएल के 16वें सीजन में इस बार नए नियमों की शुरूआत की गई है।

जिनमें इम्पैक्ट प्लेयर नियम इस वक्त ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर अपनी राय रखी है।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर डेविड वॉर्नर ने कही यह बात

आईपीएल के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने तुषार देशपांडे को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में चुना था। लेकिन तुषार ने 3.2 ओवर में 51 रन दे डाले थे। वहीं बात दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच की करें तो डेविड वॉर्नर की टीम ने अमन खान को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में चुना था।

लेकिन अमन खान 5 गेंदो में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर का मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम कन्फ्यूजिंग और मैनेजमेंट को बहुत चिंता में डालेगा। टॉस के दौरान इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर डेविड वॉर्नर ने कहा, ‘यह काफी कन्फ्यूजिंग और शायद कई बार तनावपूर्ण हो सकता है। लेकिन यह टूर्नामेंट में एक नया एडिशन है। या तो बल्लेबाज अधिक या गेंदबाज अधिक है।’

मार्क वुड के आगे बेबस दिखे दिल्ली के बल्लेबाज

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने ओपनर काइल मेयर्स के ( 73 रन) और निकोलस पूरन के (36 रन) के दम 193 रन बोर्ड पर लगा दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को शुरूआत अच्छी मिली। ओपनर डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन फिर उसके बाद दिल्ली लगातार विकेट गंवाती चली गई।

कप्तान डेविड वॉर्नर ने 48 गेंदो में 56 रनों की पारी खेली लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई। लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मार्क वुड ने 4 ओवर में मात्र 14 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। मार्क वुड ने पृथ्वी शॉ को (12 रन), मिशेल मार्श को शून्य, सरफराज खान (4 रन), अक्षर पटेल (16 रन), और चेतन साकरिया को (4 रन) पर अपना शिकार बनाया।

close whatsapp