पंजाब की हार पर रोने लगे ओडियन स्मिथ, कप्तान मयंक ने कराया चुप!
पंजाब के लिए कल ओडियन स्मिथ डाल रहे थे आखिरी ओवर।
अद्यतन - Apr 9, 2022 2:05 pm

पंजाब किंग्स के गेंदबाज ओडियन स्मिथ कल का मैच अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे, साथ ही वो राहुल तेवतिया को भी हमेशा याद रखेंगे। वेस्टइंडीज के इस धाकड़ खिलाड़ी को हाल में टी-20 के शानदार प्रदर्शन के बाद पंजाब ने करोड़ों में अपने नाम किया था, लेकिन कल के मैच में ओडियन स्मिथ टीम के लिए विलेन साबित हो गए और आखिरी ओवर में पंजाब हार गई। इस बीच एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जो कप्तान मयंक और स्मिथ की है।
ओडियन स्मिथ को चुप कराया कप्तान मयंक अग्रवाल ने
आईपीएल में खेल बदलते हुए देर नहीं लगती,फटाफट क्रिकेट की इस लीग में एक ओवर पूरे मैच को पलट देता है। कभी-कभी 2-3 गेंदें पर जीत-हार में अंतक पैदा कर देती है, ऐसा ही कल पंजाब और गुजरात के मैच में देखने को मिला। जहां आखिरी ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर राहुल तेवतिया ने पूरी कहानी बदल दी और पंजाब की मेहनत पर बड़े प्यार से पानी फेर दिया।
*पंजाब के लिए कल ओडियन स्मिथ डाल रहे थे आखिरी ओवर।
*आखिरी 2 गेंदों पर राहुल तेवतिया ने 2 छक्के लगा टीम को जीता दिया।
*पंजाब की हार के बाद घुटनों के बल बैठ गए गेंदबाज ओडियन स्मिथ।
*वहीं कप्तान मयंक अग्रवाल ने ओडियन स्मिथ को कराया शांत।
पंजाब की हार के बाद की तस्वीरें
Mayank Agarwal has been the standout as captain. Always been there for his players in tough moments. pic.twitter.com/4uiv9GAxdT
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 8, 2022
मयंक अग्रवाल पहली बार कर रहे हैं कप्तानी
वहीं इस बार मयंक अग्रवाल पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं, जहां केएल राहुल के जाने के बाद मैनेजमेंट ने अग्रवाल को पंजाब का कप्तान बनाया था। वहीं मयंक की कप्तानी में टीम ने अभी तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस बार टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और आने वाले मुकाबलों में टीम शानदार तरीके से वापसी कर लेगी, साथ ही टीम के पास धवन जैसा अनुभव बल्लेबाज है।