टीम इंडिया वर्ल्ड कप फाइनल हारी, फिर भी कप्तान रोहित को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया वर्ल्ड कप फाइनल हारी, फिर भी कप्तान रोहित को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है

कप्तान रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप फाइनल की हार को लेकर वीडियो आया सामने।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप हारे 1 महीना होने वाला है, लेकिन अभी भी तक फैन्स और खिलाड़ी उस गम से बाहर नहीं निकल पाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी हार को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने भी खुलकर बात की है, एक वीडियो में हिटमैन ने टीम के प्रदर्शन और फैन्स को लेकर काफी कुछ बोला है।

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने बनाया था रिकॉर्ड

भले ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई थी, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन सबसे ज्यादा शानदार और दमदार रहा था। जहां पहले भारतीय टीम ने लीग स्टेज के सभी 9 मैच अपने नाम किए थे, जिसके बाद सेमीफाइनल मैच को मिलाकर टीम ने कुल 10 मैच जीते थे लगातार इस साल वर्ल्ड कप में। लेकिन एक हार ने करोड़ों फैन्स का दिल एक झटके में तोड़ दिया।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान रोहित?

*कप्तान रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप फाइनल की हार को लेकर वीडियो आया सामने।
*जिस तरह से पूरी टीम ने खेला, मुझे अपने खिलाड़ियों पर काफी गर्व है- रोहित शर्मा।
*रोहित शर्मा बोले हमने इस वर्ल्ड कप में काफी अलग तरह की क्रिकेट खेली थी।
*हिटमैन ने कहा कि फैन्स ने मुझसे मिलकर टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।

इस वीडियो में काफी कुछ बोला है कप्तान रोहित ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

वर्ल्ड कप फाइनल मैच का स्कोर कार्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

इस समय टी20 सीरीज खेल रही है टीम इंडिया

दूसरी ओर वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी, जिसे टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया था। उसके बाद अब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां टीम फिलहाल टी20 सीरीज खेल रही है। उसके बाद टीम वनडे सीरीज खेलेगी और आखिरी में टेस्ट सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव है, तो वनडे में टीम की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं और टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?