अब परिवार संग वेकेशन पर निकले Rohit Sharma, एयरपोर्ट पर मीडिया के कैमरों ने किया स्पॉट
मीडिया ने किया Rohit Sharma को परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट।
अद्यतन - Jul 7, 2024 1:05 pm

वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत लौटे कप्तान Rohit Sharma लगातार किसी ना किसी कार्यक्रम में अभी तक नजर आ रहे थे, वहीं अब वो अपना पूरा समय परिवार के साथ बिताने वाले हैं। इस बीच एक बार फिर मीडिया ने हिटमैन को स्पॉट किया है, जहां वो अपनी वाइफ और बेटी के साथ में नजर आए हैं।
एक लंबा ब्रेक मिला है Rohit Sharma
जी हां, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद Rohit Sharma और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को एक लंबा ब्रेक मिला है, साथ ही ये दोनों खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास भी ले चुके हैं। ऐसे में Zimbabwe दौरे के बाद टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी, वहां शायद रोहित और विराट वनडे सीरीज के जरिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं। दूसरी ओर दोनों का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना पक्का है और ये सीरीज भी WTC का हिस्सा है।
Rohit Sharma निकल पड़े हैं लंबी छुट्टियों पर
*हाल ही में मीडिया ने किया Rohit Sharma को परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट।
*वाइफ रितिका और बेटी के साथ छुट्टियां मनाने निकल पड़े हैं अब कप्तान रोहित।
*एयरपोर्ट पर बेटी को गोद में लिए काफी ज्यादा शांत नजर आ रहे थे हिटमैन।
*लंका दौरे के जरिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं अब रोहित शर्मा।
एयरपोर्ट से Rohit Sharma का ये वीडियो आया है सामने
हिटमैन ने हाल ही में ये खास पोस्ट शेयर किया था
टीम इंडिया की तरफ से बनाए थे सबसे ज्यादा रन
एक तरफ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया, तो दूसरी तरफ इस टूर्नामेंट में हिटमैन का बल्ला जमकर चला था। जहां रोहित ने टीम इंडिया की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे, इस दौरान रोहित ने कुल 257 रन बनाए थे और कई अहम पारियां खेली थी। तो गेंदबाजी में अर्शदीप के खाते में सबसे ज्यादा विकेट आए थे और उन्होंने कुल 17 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं विराट का बल्ला सिर्फ फाइनल में चला था और उन्होंने 76 रनों की पारी खेली थी।