पटरी पर लौट रहा है कप्तान रोहित शर्मा का जीवन, ये तस्वीर देख खुश हो जाएंगे आप - क्रिकट्रैकर हिंदी

पटरी पर लौट रहा है कप्तान रोहित शर्मा का जीवन, ये तस्वीर देख खुश हो जाएंगे आप

रोहित और रितिका की थी हाल ही में मैरिज एनिवर्सरी।

Rohit Sharma With His Wife (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma With His Wife (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से, क्रिकेट मैदान से दूर हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे इस खिलाड़ी का जीवन पटरी पर लौट रहा है, जहां हिटमैन वर्ल्ड कप की हार को भुलाने में लगे हुए हैं। जिसका सबूत कप्तान रोहित का सोशल मीडिया दे रहा है, साथ ही हिटमैन का एक वीडियो भी सामने आया है और इस वीडियो में वो वर्ल्ड कप की हार पर खुलकर बोले हैं।

लाल गेंद के खिलाफ करेंगे वापसी

अफ्रीका दौरे पर कप्तान रोहित शर्मा ना टी20 सीरीज का हिस्सा हैं, ना ही वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। ऐसे में रोहित की टीम इंडिया में वापसी टेस्ट सीरीज के जरिए होगी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से हिटमैन की मैदान पर वापसी होगी। वहीं रोहित अगले साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, अभी इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है और विराट के साथ में भी इस समय कुछ ऐसा ही है।

कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीर ने फैन्स का दिन बना दिया

*रोहित और रितिका की थी हाल ही में मैरिज एनिवर्सरी।
*इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के लिए डाले थे सोशल मीडिया पोस्ट।
*वहीं रोहित शर्मा ने अब एक तस्वीर की है इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में रितिका के साथ नजर आ रहे हैं रोहित।

ये तस्वीर पोस्ट की है कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर

Rohit Sharma With His Wife (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma With His Wife (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप फाइनल की हार पर क्या बोले?

दूसरी ओर हाल ही में हिटमैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की हार पर खुलकर बात की है। रोहित ने कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल की हार को पचाना काफी मुश्किल है, मुझे नहीं पता था कि हार के बाद क्या करना है और इस दौरान परिवार ने काफी साथ दिया है। आगे बोलते हुए कप्तान ने कहा कि- मुझे अपनी टीम पर काफी ज्यादा गर्व है, साथ ही फैन्स जब मुझसे मिले तो वो हमारे प्रदर्शन की जमकर तारीफ करते हैं।

ये वीडियो आया है हिटमैन का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?