आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले रोहित का वीडियो हुआ वायरल, कप्तान ने दिया सनसनीखेज बयान
रोहित बोले- आयरलैंड के खिलाफ मजेदार मैच होगा और वो एक अच्छी टीम है।
अद्यतन - Jun 5, 2024 11:55 am

रोहित शर्मा की कप्तानी में आज टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच खेलने जा रही है, जहां हिटमैन की सेना का सामना आयरलैंड जैसी कमजोर टीम से होने वाला है। दूसरी इन दिनों टी20 क्रिकेट में बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं, जिसे देखते हुए कप्तान रोहित किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और उन्होंने मैच से पहले एक बड़ा बयान भी दिया है।
आयरलैंड के खिलाफ पंत या संजू?
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दो विकेटकीपर-बल्लेबाजों के साथ गई है, जिसमें पहला नाम ऋषभ पंत का है और दूसरा नाम संजू सैमसन का है। वहीं आयरलैंड के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ऋषभ पंत को अंतिम 11 में मौका देना पसंद करेंगे, साथ ही पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में दमदार अर्धशतक अपने नाम किया था। ऐसे में संजू को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है टी20 वर्ल्ड कप में, साथ ही टीम इस मेगा टूर्नामेंट में ज्यादा से ज्यादा मौके ऑलराउंडर खिलाड़ियों को देगी।
कप्तान रोहित की आयरलैंड को लेकर अलग सोच है काफी
*रोहित बोले- आयरलैंड के खिलाफ मजेदार मैच होगा और वो एक अच्छी टीम है।
*आयरलैंड की टीम काफी टी20 मैच खेलती है, तो कड़ा मुकाबला हो सकता है-रोहित।
*कप्तान रोहित ने कहा कि अगर फोकस हटा, तो मैच का नतीजा पूरी तरह बदल सकता है।
*आगे हिटमैन बोले- आयरलैंड के खिलाड़ी दुनियाभर में टी20 खेलते, हमें उनके खिलाफ बेस्ट देना होगा।
ये बयान दिया है कप्तान रोहित ने आयरलैंड टीम को लेकर
एक नजर आयरलैंड टीम के इस वीडियो पर भी डालते हैं
अगले मैच कब-कब खेलेगी टीम इंडिया?
वहीं आज टीम इंडिया का आयरलैंड से पहला मैच है, उसके बाद रोहित की टीम का दूसरा मैच 9 जून के दिन होगा और इस दिन भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी। फिर 12 जून को टीम इंडिया और यूएस के बीच मुकाबला खेला जाएगा, वहीं भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 15 तारीख के दिन खेलेगी और ये मैच कनाडा जैसे काफी कमजोर टीम के खिलाफ होगा।