अफगान टीम के कप्तान रोहित शर्मा उड़ाएंगे होश, इस बार हिटमैन में नजर आ रहा है अलग जोश - क्रिकट्रैकर हिंदी

अफगान टीम के कप्तान रोहित शर्मा उड़ाएंगे होश, इस बार हिटमैन में नजर आ रहा है अलग जोश

टी20 मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

अब से कुछ ही देर में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच शुरू होने वाला है, वहीं फैन्स कप्तान रोहित शर्मा को देखने के लिए उत्साहित हैं। हिटमैन करीब डेढ़ साल बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी कर रहे हैं, इससे पहले रोहित ने टीम इंडिया से फटाफट क्रिकेट आखिरी बार साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था टी20 वर्ल्ड कप में।

सर्दी से हुई कप्तान रोहित शर्मा की सेना परेशान

इस सीरीज का पहला टी20 मैच मोहाली में खेला जाएगा, लेकिन इस समय मोहाली में काफी ज्यादा ठंड पड़ रही है। जिसके कारण खिलाड़ियों ने काफी मुश्किल से अभ्यास किया, साथ ही इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी सर्दी को लेकर जॉक्स भी मारते हुए नजर आए। वहीं ये मौसम आज के मैच में थोड़ी बहुत बाधा भी बन सकता है।

कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद को हार्दिक पांड्या समझ लिया क्या?

*टी20 मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो।
*इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं।
*कप्तान रोहित शर्मा ने भी किया काफी देर तक नेट्स में अभ्यास, दिखे जोश में।
*गिल या जासवाल के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं हिटमैन।

इस वीडियो में पूरे जोश में नजर आ रहे हैं कप्तान रोहित शर्मा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

सर्दी से हाल बेहाल है इस वक्त टीम इंडिया पूरी तरह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

भारतीय टीम के खिलाड़ी अब IPL के सहारे करेंगे टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी

टी20 वर्ल्ड कप जून महीने में खेला जाएगा, उससे पहले टीम इंडिया सिर्फ 3 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी और वो भी अफगानिस्तान के खिलाफ। ऐसे में भारतीय टीम के खिलाड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे, वो IPL 2024 के जरिए इस मेगा टूर्नामेंट की तैयारी करेंगे। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मैच आयरलैंड से होगा, जो 5 जून के दिन खेला जाएगा। उसके बाद रोहित की टीम पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को मुकाबला खेलने उतरेगी और तीसरे मैच में भारत का सामना USA से होगा तो चौथा मैच कनाडा के खिलाफ होगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?