कप्तान Rohit Sharma का नया वीडियो आया सामने, GYM सेशन के बाद फैन्स से की मुलाकात
Rohit Sharma इन दिनों फिटनेस पर काफी फोकस कर रहे हैं।
अद्यतन - Aug 30, 2024 5:02 pm

क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच भी Rohit Sharma कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जहां इस बार कप्तान साहब अपनी फिटनेस को लेकर ये कड़ी मेहनत करने में लगे हैं। वहीं रोहित जहां भी स्पॉट होते हैं, वहां फैन्स की भारी भीड़ लग जाती है। इसी कड़ी में अब रोहित का एक वीडियो सामने आया है, जहां वो तेजी से अपनी कार की तरफ जाते हुए दिख रहे हैं।
पहले से काफी फिट दिख रहे हैं Rohit Sharma
Rohit Sharma हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर फैन्स के निशाने पर रहते हैं, ऐसे में अब रोहित इन दिनों खुद पर काफी काम कर रहे हैं। साथ ही हाल के दिनों में रोहित की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उसमें वो पहले से काफी ज्यादा पतले और फिट दिख रहे हैं। दूसरी ओर रोहित को कई बार पार्क में भी वर्कआउट करते हुए स्पॉट किया गया था, जहां वो कड़ी मेहनत कर रहे थे। इस साल अब हिटमैन को बचे हुए महीनों में सिर्फ और सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेलना है, जहां टीम इंडिया बांग्लादेश, न्यूजीलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी।
हर जगह Rohit Sharma से मिलने पहुंच जाते हैं फैन्स
*कप्तान Rohit Sharma इन दिनों फिटनेस पर काफी फोकस कर रहे हैं।
*इसी कड़ी में MCA के GYM में वर्क आउट करने के बाद रोहित नजर आए पार्किंग में।
*हिटमैन ने फैन्स के साथ कराई तस्वीरें क्लिक, बाद में अपनी कार में बैठते हुए दिखे।
*साथ ही उनके आस-पास था सुरक्षा घेरा, फिर भी फैन्स को नहीं किया रोहित ने निराश।
Rohit Sharma का ये वीडियो हो रहा है अभी वायरल
Captain Rohit Sharma clicked at MCA after gym session.!!!📸
Captain fully redy for test season🔥 @ImRo45 🐐 pic.twitter.com/kQMlwDamH2
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 30, 2024
युवा खिलाड़ियों के साथ हिटमैन की तस्वीरें
Captain Rohit Sharma clicked with young Cricketer at MCA during Gym session.!!!
The role model for youngsters @ImRo45 🐐🫡 pic.twitter.com/XriUQr9pyr
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 27, 2024
रोहित और विराट को लेकर पाकिस्तान से आया था बयान
हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने एक बयान दिया था, जो रोहित शर्मा और विराट कोहली से जुड़ा था। कामरान ने अपने बयान में कहा था कि-विराट कोहली और रोहित शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले एक बार पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए, ताकि उन्हें ये महसूस हो सके की पाकिस्तानी फैंस उन्हें कितना प्यार करते हैं। साथ ही इस पूर्व खिलाड़ियों ने ये भी बोला है कि-विराट कोहली पाकिस्तान में पाकिस्तानी क्रिकेटरों से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं।