IPL 2025 Points Table: जीत के बाद टॉप-5 में पहुंची KKR, सनराइजर्स हैदराबाद का हुआ बुरा हाल

IPL 2025 Points Table: जीत के बाद टॉप-5 में पहुंची KKR, सनराइजर्स हैदराबाद का हुआ बुरा हाल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैदराबाद को 80 रनों से हराया।

KKR vs SRH (Photo Source: IPL)
KKR vs SRH (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2025 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। कोलकाता ने मैच को 80 रनों से अपने नाम किया। KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 200 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.4 ओवरों में 120 पर सिमट गई।

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच के बाद आइए आपको पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताते हैं-

पांचवें स्थान पर पहुंची कोलकाता की टीम

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्हें दो में जीत और दो में हार मिली है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद हार के बाद 8वें से 10वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम को अब तक चार में से तीन मैचों में हार मिली है।

पहले स्थान पर बरकरार है पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स दो मैचों में दो जीत, 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बरकरार है। दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम संभवतः 4-4 अंकों के साथ दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर है।

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 2 2 0 0 0 4 1.485
2 दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 0 0 4 1.320
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2 1 0 0 4 1.149
4 गुजरात टाइटंस 3 2 1 0 0 4 0.807
5 कोलकाता नाइट राइडर्स 4 2 2 0 0 4 0.070
6 मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 0 2 0.309
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 3 1 2 0 0 2 -0.150
8 चेन्नई सुपर किंग्स 3 1 2 0 0 2 -0.771
9 राजस्थान रॉयल्स 3 1 2 0 0 2 -1.112
10 सनराइजर्स हैदराबाद 4 1 3 0 0 2 -1.612

close whatsapp