शशांक ने पंजाब को जीत क्या दिलाई, खुशी के मारे शिखर धवन ने Reel के जरिए इंस्टा पर आग लगाई
इंस्टाग्राम पर अपनी फनी रील्स के लिए काफी फेमस हैं शिखर धवन।
अद्यतन - Apr 6, 2024 4:24 pm

गुजरात को मात देकर पंजाब टीम एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौट आई है, जिसके बाद कप्तान शिखर धवन सहित सभी खिलाड़ियों की खुशी अलग लेवल पर है। इस बीच गब्बर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं, जिसका नजारा देखने को मिला उनकी नई फनी रील में।
गलती से खरीदे गए खिलाड़ी ने कर दिया था कमाल
जी हां, शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब टीम ने ऑक्शन के दौरान शशांक सिंह को गलती से खरीद लिया था, जिसके बाद इस खिलाड़ी ने खुद को साबित किया। जहां गुजरात के खिलाफ शशांक ने टीम को आखिरी ओवर में जिताया और शानदार अर्धशतक लगाया, जिसके बाद शशांक को लेकर प्रीति जिंटा ने भी खास पोस्ट शेयर किया था और ऑक्शन को लेकर भी सफाई पेश की थी। लेकिन उसके बाद भी फैन्स पंजाब की टीम को ट्रोल कर रहे हैं और मजेदार मीम्स बना रहे हैं।
शिखर धवन और फनी Reels से उनका ये प्यार…
*इंस्टाग्राम पर अपनी फनी रील्स के लिए काफी फेमस हैं शिखर धवन।
*इस बीच पंजाब टीम के कप्तान ने शेयर की जीत के बाद मजेदार रील।
*फनी पंजाबी गाने पर साथी खिलाड़ियों के साथ वाइब करते दिखे रहे हैं धवन।
*GT के खिलाफ जीत के बाद अपनी टीम से काफी खुश हैं शिखर।
मजेदार है शिखर धवन की नई इंस्टा रील वीडियो
जीत के बाद गजब की लय में नजर आ रहे हैं पंजाब टीम के खिलाड़ी
अब 9 अप्रैल को मैदान पर नजर आएगी ये टीम
वहीं पंजाब टीम ने IPL 2024 में अभी तक 4 मैच खेले हैं, जिसमे से टीम को 2 में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच टीम अब अपना अगला मैच घरेलू मैदान पर खेलेगी, जहां PBKS का सामना दमदार लय में चल रही SRH की टीम से होगा और ये मैच 9 अप्रैल के दिन खेला जाएगा। दूसरी ओर SRH टीम ने भी 4 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत और 2 में हार मिली है।