AFG vs SA: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI - क्रिकट्रैकर हिंदी

AFG vs SA: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच कराची में खेला जा रहा है

SA vs AFG
SA vs AFG(Photo by Chris Hyde-ICC/ICC via Getty Images)

AFG vs SA: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 21 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

AFG vs SA, मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

अफगानिस्तानः

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद

साउथ अफ्रीकाः

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी

अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (AFG vs SA) हेड टू हेड रिकॉर्ड वनडे मेंः

मैच 05
अफगानिस्तान 02
साउथ अफ्रीका 03
नो रिजल्ट 00
टाई 00

कराची स्टेडियम पिच रिपोर्ट

कराची नेशनल स्टेडियम में शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ा फायदा मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, विकेट बल्लेबाजों के लिए आसान बन जाएगा। गेंद बल्ले पर आसानी से आएगी और सपाट पिच पर बल्लेबाज अपने स्वाभाविक खेल को बिना किसी परेशानी के खेल पाएंगे। हालांकि, जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, स्पिनरों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन विकेट पूरी तरह से स्पिन-फ्रेंडली नहीं रहेगा।

कराची स्टेडियम मौसम रिपोर्ट

Accuweather के अनुसार AFG बनाम SA मैच में बारिश गिरने की कोई संभावना नहीं है। खेल के पहले हाफ में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सूरज ढलने के बाद, तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

close whatsapp