Champions Trophy 2025 Points Table- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अंक तालिका

Champions Trophy 2025 Points Table- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अंक तालिका IND vs BAN मैच-2 के बाद

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल जानें-

Rohit Sharma & Shami (Photo Source: Getty Images)
Rohit Sharma & Shami (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है। पूरे 8 सालों के बाद टूर्नामेंट वापस लौटा है, जिसके चलते फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और यूएई में खेला जा रहा है। टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में ही खेलेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आठ टीमों के बीच खेला जा रहा है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है। सभी टीमें ग्रुप स्टेज राउंड में तीन-तीन मैच खेलेगी। ग्रुप राउंड के बाद टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जिसके बाद 9 मार्च को फाइनल को खेला जाएगा। बता दें, अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तभी मैच दुबई में आयोजित किया जाएगा।

IND vs BAN मैच-2 का हाल-

भारत के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश की टीम 49.4 ओवरों में 228 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। तौहीद हर्दोय ने 118 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 53 रन देकर पांच विकेट चटकाए। वहीं, हर्षित राणा ने तीन और अक्षर पटेल ने दो विकेट चटकाए।

भारत ने 46.3 ओवरों में ही 229 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत हासिल की। शुभमन गिल ने 129 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों की मदद से 101 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, केएल राहुल (41*) और रोहित शर्मा (41) ने भी अहम योगदान दिया।

Champions Trophy 2025 Points Table- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अंक तालिका

ग्रुप-ए (Group-A Points Table)

No टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 न्यूजीलैंड 1 1 0 0 0 2 1.200
2 भारत 1 1 0 0 0 2 0.408
3 बांग्लादेश 1 0 1 0 0 0 -0.408
4 पाकिस्तान 1 0 1 0 0 0 -1.200

ग्रुप-बी (Group-B Points Table):

No टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 साउथ अफ्रीका 0 0 0 0 0 0 0
2 ऑस्ट्रेलिया 0 0 0 0 0 0 0
3 इंग्लैंड 0 0 0 0 0 0 0
4 अफगानिस्तान 0 0 0 0 0 0 0

 

close whatsapp