IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकेश चौधरी के रिप्लेसमेंट के तौर पर आकाश सिंह को टीम में शामिल किया
चेन्नई का पहला मैच आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के साथ है।
अद्यतन - Mar 31, 2023 9:48 am

आईपीएल 2023 का सीजन शुरू होने से पहले चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) तब बड़ा झटका लगा, जब बैक फ्रैक्चर की वजह से पिछले सीजन टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले युवा गेंदबाज मुकेश चौधरी पूरे सीजन से बाहर हो गए।
लेकिन अब टीम ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर घरेलू क्रिकेट में नागालैंड के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह को शामिल किया है। बता दें कि इससे पहले वह आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
🦁 LION ALERT: Akash Singh joins the squad ahead of IPL 2023. #WhistlePodu #Yellove 💛
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 30, 2023
चेन्नई को लगा दोहरा झटका
गौरतलब है कि फ्रेंचाइजी पहले ही न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन जो बैक इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए थे, उनको लेकर परेशान थी कि अब मुकेश चौधरी के बाहर होने के बाद टीम को आगामी सीजन से पहले दोहरा झटका लग गया है।
तो वहीं अब देखने लायक बात होगी कि मुकेश चौधरी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किए गए, आकाश सिंह किस प्रकार का प्रदर्शन करते हैं। बता दें कि पिछले सीजन मुकेश ने सीएसके के लिए 13 मैचों में 9.31 की इकोनाॅमी से 16 विकेट अपने नाम किए थे, और इस सीजन उनके टीम में ना होने से जाहिर तौर पर फ्रेंचाइजी की तेज गेंदबाजी कमजोर हो गई है।
दूसरी तरफ आपको आकाश सिंह के बारे में बताएं तो वह आईपीएल 2023 के लिए पिछले साल 23 दिसंबर को कोच्चि में हुई नीलामी में अनसोल्ड रह गए थे, पर सीएसके ने उन्हें टीम में मुकेश चौधरी के रिप्लेसमेंट के तौर पर 20 लाख के बेस प्राइस में शामिल कर लिया है। गौरतलब है कि आकाश ने अब तक सिर्फ एक टी-20 मैच खेला है जिसमें उन्होंने 7.87 की इकोनाॅमी से 7 विकेट अपने नाम किए थे।
दूसरी तरफ सीएसके का आईपीएल 2023 में पहले मैच में 31 मार्च, शुक्रवार को गुजरात टाइटंस से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में मैच हैं। तो वहीं इस मैच में धोनी एंड कंपनी जीत दर्ज कर, टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत करना चाहेगी।