राशिद लतीफ ने टीम इंडिया के आईसीसी खिताब के सूखे पर कही कड़वी बात, जिससे लगभग सभी भारतीय होंगे सहमत! - क्रिकट्रैकर हिंदी

राशिद लतीफ ने टीम इंडिया के आईसीसी खिताब के सूखे पर कही कड़वी बात, जिससे लगभग सभी भारतीय होंगे सहमत!

राशिद लतीफ ने कहा आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 में भारत को शिखर धवन की कमी खलेगी।

Team India and Rashid Latif. (Image Source: Getty Images/YouTube)
Team India and Rashid Latif. (Image Source: Getty Images/YouTube)

भारत ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी साल 2023 में महान कप्तान एमएस धोनी के नेतृत्व में चैंपियन ट्रॉफी जीती थी, तब से लेकर अब तक Team India कोई बड़ा खिताब नहीं जीत पाई है, जिसे लेकर आए दिन तरह-तरह की बयानबाजी की जाती है।

अब पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज Rashid Latif ने भारत के 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद से कोई आईसीसी खिताब नहीं जीत पाने के पीछे के कारण का खुलासा किया है। राशिद लतीफ ने भारत के एक दशक से चले आ रहे आईसीसी खिताब के सूखे के लिए ‘आंतरिक मुद्दों’ को जिम्मेदार ठहराया है।

अंदरूनी मनमुटाव के चलते आईसीसी खिताब नहीं जीत पा रही हैं Team India: Rashid Latif

राशिद लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा: “विराट कोहली अच्छी कप्तानी कर रहे थे, और वह वर्ल्ड कप जीतना चाहते थे, लेकिन उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। भारतीय क्रिकेट टीम और BCCI की आंतरिक समस्याओं के कारण टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। मुझे लगता है कि टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई क्योंकि शायद कप्तान को उसके अनुसार खिलाड़ी नहीं मिले, या फिर उसने उनका उपयोग सही तरीके से नहीं किया हो।

यहां पढ़िए: वनडे एशिया कप: यह पांच रोमांचक मुकाबले आपको याद है?

शिखर धवन को मौका दिया जाना चाहिए था: राशिद लतीफ

अब इस साल एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप 2023 खेला जाना है, जिसके लिए उनकी भारतीय अभी भी काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन उन्हें नंबर 4 पर अच्छा प्लेयर ढूंढना होगा। भारत के लिए समस्या तब शुरू होती है, जब उनके टॉप-3 बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाते हैं। अगर उनके टॉप-3 बल्लेबाज 25-30 ओवर खेल लें, तो वे आसानी से मैच जीत जाएंगे। उनकी समस्या यह है कि उनके टॉप-3 बल्लेबाज पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं।

वे अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को वापस ला सकते थे, लेकिन आपने उन्हें एक साल से भी कम समय पहले एक दौरे के दौरान कप्तान बनाया और फिर बाहर फेंक दिया। आपके पास खिलाड़ी थे, इसलिए आप उन्हें इधर-उधर आजमा रहे हैं, लेकिन कोर टीम का क्या?”

close whatsapp