वनडे एशिया कप: यह पांच रोमांचक मुकाबले आपको याद है?
भारतीय टीम आगामी टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
अद्यतन - Aug 13, 2023 8:50 pm

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी और अभी तक इस टूर्नामेंट में कई जबरदस्त मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब वनडे एशिया कप का अगला संस्करण इसी साल 30 सितंबर से शुरू हो रहा है।
तमाम लोग इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुल 6 टीमों के बीच यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। भारतीय टीम आगामी टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
पाकिस्तान और श्रीलंका को भी इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच रोमांचक मुकाबलों के बारे में जो एशिया कप में खेले गए थे।
5- भारत बनाम श्रीलंका, 2004, भारत ने 4 रन से जीत दर्ज की

एशिया कप का यह संस्करण श्रीलंका में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में मेजबान टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। यह टूर्नामेंट इस साल के जुलाई महीने में खेला गया था।
भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 271 रन बनाए। टीम की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने 81 रन की पारी खेली जबकि सौरव गांगुली ने 79 रन का योगदान दिया। युवराज सिंह ने भी इस मैच में अर्धशतक जड़ा।
जवाब में श्रीलंका 50 ओवर में सात विकेट होकर 268 रन ही बना पाई। मेजबान की ओर से जयसूर्या ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। हालांकि उनका यह शतक टीम की जीत में काम नहीं आया। वीरेंद्र सहवाग ने भारत की ओर से 37 रन देखकर तीन विकेट झटके जबकि इरफान पठान ने 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जहीर खान ने 63 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया और भारत की इस जीत में अहम योगदान दिया।