चेतेश्वर पुजारा को आई भारतीय टीम की याद, तीसरे वनडे में खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे अनुभवी बल्लेबाज
राजकोट चेतेश्वर पुजारा का होमटाउन है और इस सीरीज का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला यही खेला जा रहा है।
अद्यतन - Sep 27, 2023 7:50 pm

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच से पहले देखा गया कि अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ नजर आए।
उन्होंने टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ हाथ मिलाया और गले भी मिले। बता दें, राजकोट चेतेश्वर पुजारा का होमटाउन है और इस सीरीज का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला यही खेला जा रहा है। चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों के साथ भी मुलाकात की और साथ ही उन्होंने टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ भी काफी देर तक बात की।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो साझा की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में Attendance में कौन है? भारतीय टीम लोकल खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के साथ मुलाकात करते हुए।’
यह रही वीडियो:
Look who's in attendance for the third #INDvAUS ODI 😃👌#TeamIndia catch-up with local lad @cheteshwar1 🤝 pic.twitter.com/91Zj9uvkuR
— BCCI (@BCCI) September 27, 2023
तीसरे वनडे की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 352 रन बनाए हैं। टीम की ओर से मिचेल मार्श ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 84 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा डेविड वार्नर ने 34 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रनों का योगदान दिया।
मार्नस लाबुशेन ने 58 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 72 रनों की पारी खेली जबकि स्टीव स्मिथ ने 74 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 81 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा कुलदीप यादव ने 6 ओवर में 48 रन देखकर दो विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। फिलहाल भारतीय टीम तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है।