Cheteshwar Pujara ने BCCI को दिखाया अपना दम, बल्ला उठाकर बोले- नहीं हूं मैं किसी से कम
रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र टीम का सामना हो रहा है इस वक्त झारखंड टीम से।
अद्यतन - जनवरी 6, 2024 4:04 अपराह्न

भारत के सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट यानी की रणजी ट्रॉफी का आगाज हो गया, इस टूर्नामेंट के जरिए Cheteshwar Pujara, रहाणे और शॉ जैसे खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी करना चाहेंगे। ऐसा ही कुछ पुजारा ने करना शुरू भी कर दिया है, जहां ये बल्लेबाज रणजी के पहले मैच में ही चमक गया है और पुजारा का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है।
टीम इंडिया से Cheteshwar Pujara की कब हुई थी छुट्टी?
Cheteshwar Pujara का नाम भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जिनकी टीम इंडिया से अचानक छुट्टी कर दी गई थी। साल 2023 में भी टीम इंडिया ने दूसरी पार WTC का फाइनल खेला था, जिसमें रोहित की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी। इसी मैच में पुजारा सहित बाकी के बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे, लेकिन टीम से सिर्फ पुजारा को बाहर किया गया था और टीम इंडिया से उनका वो ही आखिरी मुकाबला था।
Cheteshwar Pujara ने BCCI को अपने बल्ले से दिया करारा जवाब
*रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र टीम का सामना हो रहा है इस वक्त झारखंड टीम से।
*सौराष्ट्र टीम से खेलते हुए Pujara ने लगाया दूसरे दिन शानदार शतक।
*पुजारा ने दमदार पारी खेलते हुए 162 गेंदों में लगाया फर्स्ट क्लास करियर का 61वां शतक।
*ऐसा ही रहा प्रदर्शन तो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हो सकती है भारतीय टीम में वापसी।
कुछ ऐसे पूरा किया Cheteshwar Pujara ने अपना शानदार शतक
That moment when @cheteshwar1 reached his 💯👏
It's been a solid knock so far, laced with 12 fours 👌👌@IDFCFIRSTBank | #RanjiTrophy
Follow the match ▶️ https://t.co/xYOBkksyYt pic.twitter.com/T2KjJGTRrL
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 6, 2024
नेट्स में खूब मेहनत की थी इस खिलाड़ी ने
जी हां, रणजी ट्रॉफी शुरू होने से पहले पुजारा लगातार अभ्यास से जुड़े वीडियो शेयर कर रहे थे, जहां वो नेट्स में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। जिसने ये साबित कर दिया था कि इस खिलाड़ी में अभी भी भारतीय टीम से खेलने की भूख है, वहीं इस साल ये खिलाड़ी आपको काउंटी क्रिकेट खेलता हुआ नजर आएगा और काउंटी क्रिकेट में वो लाल गेंद के साथ-साथ सफेद गेंद से भी खेलते हुए नजर आते हैं।