जब अचानक से क्रिस गेल बने सरदार, तो उनका ये लुक इंटरनेट पर सुपर वायरल हो गया!
कल IPL में खेला गया था पंजाब और गुजरात के बीच मुकाबला।
अद्यतन - अप्रैल 14, 2023 3:49 अपराह्न

धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल क्रिकेट खेले या नहीं, वो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने बयान को लेकर, तो कभी पार्टी वाले वीडियो को लेकर। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां गेल ने एक नया अवतार लिया है और इस खिलाड़ी ने ये अवतार अपनी पुरानी टीम के लिए लिया था जो अब वायरल हो गया।
अब IPL में ज्ञान देते नजर आते हैं क्रिस गेल
जी हां, दुनिया भर की क्रिकेट लीग में अपनी धाक जमाने के बाद अब क्रिस गेल ने नया काम शुरू कर दिया है, जहां इस आईपीएल में वो बतौर एक्सपर्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं और वहां भी दर्शकों का मनोरंजन करने में लगे हैं।
क्रिस गेल ने अपनी पुरानी टीम को खास अंदाज में किया याद
*कल IPL में खेला गया था पंजाब और गुजरात के बीच मुकाबला।
*उससे पहले क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर अपनी खास रील की शेयर।
*इस रील वीडियो में पगड़ी पहनकर सरदार बने थे क्रिस गेल।
*ब्रेट ली समेत कई खिलाड़ियों ने किया इस रील पर कमेंट।
इंस्टाग्राम पर क्रिस गेल का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल
हर वक्त मस्ती के मूड में रहते हैं गेल साहब
IPL कब खेला था आखिरी बार क्रिस गेल ने?
अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर क्रिस गेल को IPL खेले काफी समय हो गया है, जहां गेल ने अपने करियर का आखिरी IPL मैच साल 2021 के सीजन में पंजाब टीम के साथ खेला था और उस सीजन को भी वो बीच में छोड़कर चले गए थे।