आग लगे चाहे बस्ती में , क्रिस गेल रहते हैं अब मस्त अपनी ही मस्ती में!
क्रिस गेल इंस्टाग्राम सहित हर सोशल मीडिया साइट पर रहते हैं एक्टिव।
अद्यतन - Dec 8, 2022 5:19 pm

वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाज क्रिस गेल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं, हर दिन वो पार्टियों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते ही रहते हैं। साथ ही अब ये खिलाड़ी क्रिकेट से दूर होता जा रहा है और मौज-मस्ती में ज्यादा ध्यान लगा रहा है, इसका गवाह है गेल का सोशल मीडिया और अब उनकी ये मस्ती बढ़ती ही जा रही है।
क्रिस गेल ने अपने देश से आखिरी बार कब क्रिकेट खेला था?
वहीं क्रिस गेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन अब ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज टीम से खेलता हुआ नजर नहीं आता है। इस धाकड़ बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज से आखिरी टी-20 मैच साल 2021 में खेला था और आखिरी वनडे मैच उन्होंने साल 2019 में खेला था। दूसरी ओर गेल साल 2014 में आखिरी बार टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आए थे।
लाइफ हो तो क्रिस गेल जैसी!
*क्रिस गेल इंस्टाग्राम सहित हर सोशल मीडिया साइट पर रहते हैं एक्टिव।
*आए दिन वो पार्टी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें करते रहते हैं पोस्ट।
*इस बार गेल ने अलग-अलग पोज में तस्वीरें की है शेयर।
*हमेशा टशन में रहता है ये धाकड़ बल्लेबाज।
क्रिस गेल की कुछ नई तस्वीरों पर नजर
जमकर पार्टी करता है अब ये खिलाड़ी
गेल ने वेस्टइंडीज टीम को लेकर दिया था एक बड़ा बयान
हाल ही में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 वेस्टइंडीज ने काफी ज्यादा निराश किया था, जिसके बाद टीम में काफी बदलाव हुए हैं। वहीं इस टूर्नामेंट से पहले क्रिस गेल ने कहा था कि इस विश्व कप का फाइनल वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। लेकिन वेस्टइंडीज टीम तो सुपर-12 तक में नहीं पहुंच पाई थी।