राजस्थान रॉयल्स के हार पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- टीम ने क्या किया वो बिल्कुल समझ नहीं आया - क्रिकट्रैकर हिंदी

राजस्थान रॉयल्स के हार पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- टीम ने क्या किया वो बिल्कुल समझ नहीं आया

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की।

Akash Chopra And Sanju Samson (Photo Source: Twitter)
Akash Chopra And Sanju Samson (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 48 वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त दी। बता दें इस मुकाबले में राजस्थान की टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 17.5 ओवर में मात्र 118 रन ही बना सकी।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 13.5 ओवर में ही इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या ने की। बता दें गुजरात की शानदार गेंदबाजी के आगे राजस्थान के बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके।

राजस्थान ने क्या किया समझ नहीं आया- आकाश चोपड़ा 

वहीं राजस्थान की खराब परफॉरमेंस पर भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा कि, यह बहुत ही बोरिंग मैच था। राजस्थान ने क्या किया समझ नहीं आया। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन क्या उन्होंने बल्लेबाजी की? राजस्थान सिर्फ 118 रन ही बना सका। बल्लेबाजी भी बेहद साधारण रही।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, संजू सैमसन ने जरूर कुछ रन बनाए लेकिन मैच बिल्कुल एकतरफा होता जा रहा था। जब वे गेंदबाजी भी करने आए तो उन्होंने पॉवरप्ले में एक भी विकेट नहीं चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संजू सैमसन ने पॉवरप्ले में स्पिनर्स से गेंदबाजी क्यों नहीं कराए।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, स्पिनर्स ने आपका गेम खराब कर दिया लेकिन आपने पहले 6 ओवर में स्पिनर्स का इस्तेमाल क्यों नहीं किया। आपने 12 वें या 13 वें ओवर में रविचंद्रन आश्विन का इस्तेमाल किया। आप क्या करते हैं? ये मेरी समझ से बिल्कुल ही बाहर है। बता दें इस मुकाबले को हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइटंस टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच चुकी है।

close whatsapp