क्रिस गेल के इस छक्के ने कर दिया भारी नुकसान - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिस गेल के इस छक्के ने कर दिया भारी नुकसान

छक्के से क्रिस गेल ने तोड़ा मैदान में लगा कांच।

Chris Gayle. (Photo Source: Twitter)
Chris Gayle. (Photo Source: Twitter)

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें एक बार फिर क्रिस गेल का पुराना अंदाज देखने को मिला है। भले ही गेल अपनी टीम के लिए ज्यादा रन नहीं बटोर पाए हों, लेकिन मैच के दौरान उनके एक छक्के ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। आपको बता दें कि क्रिस गेल टी-20 के सबसे धाकड़ बल्लेबाज हैं और अपने आसमानी शॉट्स के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैं।

क्रिस गेल के छक्के से क्या नुकसान हुआ?

दरअसल, CPL 2021 में कल 2 मैच खेले गए थे, जिसमें दूसरे मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और बारबाडोस रॉयल्स की टीम आमने-सामने थी। साल 2020 में इस लीग से नदारद रहे गेल इस बार सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स से खेल रहे हैं, जहां इस मैच में वो सिर्फ 12 रन ही बना पाए। लेकिन इस पारी के दौरान उनके एक छक्के का वीडियो वायरल हो गया।

*अपने छक्के से क्रिस गेल ने तोड़ा मैदान में लगा कांच।
*बारबाडोस रॉयल्स के कप्तान जेसन होल्डर की गेंद पर मारा था छक्का।
*अब वायरल हो रहा है गेल का धमाकेदार छक्का।
*9 गेंदों पर सिर्फ 12 रन ही बना पाए गेल, ओशेन थॉमस ने किया आउट।

यहां देखें गेल के तूफानी छक्के का वीडियो

 

गेल हुए फेल, लेकिन टीम ने मारी बाजी

CPL 2021 के पहले मैच में भले ही गेल का बल्ला ना चला हो, लेकिन उनकी टीम ने लीग में विजयी शुरुआत की है। जहां टीम की तरफ से शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया, जिसकी मदद से टीम ने एक मजबूत लक्ष्य बारबाडोस टीम को दिया।

*सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर बनाए थे 175 रन।
*इसके जवाब में बारबाडोस रॉयल्स 154 रन ही बना सकी।
*गेल की टीम ने 21 रन से ये मैच किया अपने नाम, रदरफोर्ड बने मैन ऑफ द मैच।

close whatsapp