डेविड वार्नर के खिलाफ बयानबाजी मिचेल जॉनसन को पड़ी बड़ी महंगी; क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व दिग्गज पर लगाया बैन - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेविड वार्नर के खिलाफ बयानबाजी मिचेल जॉनसन को पड़ी बड़ी महंगी; क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व दिग्गज पर लगाया बैन

मिचेल जॉनसन ने हाल ही में कहा था कि डेविड वार्नर ने कुछ भी खास नहीं किया और रन बनाना उनका काम था।

Mitchell Johnson and David Warner. (Image Source: Getty Images)
Mitchell Johnson and David Warner. (Image Source: Getty Images)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson) को पूर्व साथी खिलाड़ी डेविड वार्नर (David Warner) पर उनके विवादित कॉलम के कारण बोर्ड के सार्वजनिक कार्यक्रमों से बाहर कर दिया।

न्यूज कॉर्प के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson) को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच हाल ही में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान पर्थ स्टेडियम में होने वाले दो अतिथि भाषण देने से रोक दिया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने Mitchell Johnson पर लगाया बैन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने यह कदम जॉनसन के विस्फोटक कॉलम के विवाद खड़ा करने के बाद लिया, जहां पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट गेंदबाज ने टेस्ट टीम में डेविड वार्नर (David Warner) की जगह पर सवाल उठाया था। इसके अलावा, जॉनसन ने दक्षिण अफ्रीका में हुए “सैंडपेपर गेट” कांड में शामिल होने के बावजूद सलामी बल्लेबाज को “नायक की तरह फेयरवेल” दिए जाने पर भी सवाल उठाया था।

यहां पढ़िए: AUS vs PAK 2023-24: CA ने किया बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान; पैट कमिंस ने प्लेइंग XI को लेकर दिए बड़े संकेत

सिर्फ इतना ही नहीं, डेविड वार्नर (David Warner) ने पर्थ टेस्ट की पहली पारी में 164 रनों की यादगार पारी खेली थी, लेकिन मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson) ने अनुभवी खिलाड़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी खास नहीं किया और रन बनाना उनका काम था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से मिचेल जॉनसन (Mitchell Johnson) की भागीदारी समाप्त करने का फैसला किया है।

जॉनसन CA के कार्यक्रमों में अतिथि वक्ता के रूप में हिस्सा नहीं ले सकते

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में दो अतिथि भाषण देने की योजना थी, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने फैसला किया कि वह पर्थ टेस्ट के दो लंच के दौरान अतिथि के रूप में शामिल नहीं हो सकते।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के एक प्रवक्ता ने 19 दिसंबर को न्यूज कॉर्प के हवाले से कहा, “मिचेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रसिद्ध गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन हमें लगा कि यह सभी के हित में रहेगा कि वह CA के कार्यक्रमों में अतिथि वक्ता के रूप में हिस्सा न लें।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?