cricket buzz social media trends

Cricket Buzz: जाने 16 जून के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

सचिन तेंदुलकर ने अपने पिता को याद करते हुए उनके साथ की एक तस्वीर साझा की है

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की जीत से सबसे अधिक फायदा इंग्लैंड को हुआ और अब वह ग्रुप बी से सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के मतभेद की अफवाहों के बीच गिल की इंस्टा स्टोरी काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह हिटमैन के साथ नजर आ रहे हैं। गिल ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर लगाते हुए लिखा है, मैं और Sammy रोहित से डिसीप्लीन की आर्ट सीख रहे हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इन दिनों अपने फॉर्म हाउस पर परिवार संग फुर्सत के पल बिता रहे हैं। उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में धोनी गार्डन में अपने डॉग्स को घुमाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ खेलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने पर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप से बाहर होते देखकर दुख हुआ। आशा है कि अगली बार वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उन्हें शाहिद अफरीदी जैसे सीनियर्स सही रास्ता दिखाएंगे।

आज फादर्स डे के मौके पर क्रिकेट जगत की हस्तियों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं दी हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने पिता को याद करते हुए उनके साथ की एक तस्वीर साझा की है। इसके अलावा सुरेश रैना, राहुल शर्मा, शेफाली वर्मा समेत अन्य क्रिकेटरों ने फादर्स डे की शुभकामनाएं दी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

close whatsapp