Cricket Buzz: जाने 18 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 18 फरवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है

IND vs ENG (Pic Source-Twitter)
IND vs ENG (Pic Source-Twitter)

राजकोट टेस्ट में रोहित की सेना ने इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों के कमाल से टेस्ट क्रिकेट इतिहास में रनों के आधार पर अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है।

मुकाबले में इंग्लैड टीम का BAZBALL पूरी तरह फ्लॉप नजर आया और अब टीम के प्रदर्शन पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। जो रूट एक बार फिर रन बनाने में नाकाम रहे, जिनकी ब्रिटिश मीडिया में काफी आलोचना हो रही है।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। वहीं सोशल मीडिया पर इस जीत की खूब तारीफ हो रही है। क्रिकेट जगत ने इंग्लैंड के खिलाफ मेन इन ब्लू की इस जीत को जमकर सराहा है।

इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा एक बार फिर मनवाया। उन्होंने सीरीज में अपना दूसरा दोहरा शतक जड़ दिया है। ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विनोद कांबली और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

इसके अलावा वसीम अकरम के बाद यशस्वी जायसवाल दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक (12) छक्के लगाए हैं। इस युवा बल्लेबाज की बल्लेबाजी देख फैन्स और पूर्व क्रिकेटरों ने काफी तारीफ की है।

 

 

 

 

https://twitter.com/RealAbsamad/status/1759121602904817872

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?