Cricket Buzz: जाने 30 जनवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 30 जनवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

युजवेंद्र चहल ने वाइफ धनश्री के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह सरसों के खेत में नजर आ रहे हैं।

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान (Musheer Khan) अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में छाए हुए हैं। उन्होंने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतक जड़ दिया। टूर्नामेंट में मुशीर का यह दूसरा शतक है। उनके शतक लगाने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) को यूपी सरकार ने सम्मानित किया है। उन्हें यूपी पुलिस में उप-पुलिस अधीक्षक (DSP) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। साथ ही 3 करोड़ रुपए की नकद राशि प्रदान की गई है।

वहीं सिफर मामले में विशेष अदालत ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने देश के आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर उनको यह सजा सुनाई है।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी वाइफ धनश्री के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह सरसों के खेत में नजर आ रहे हैं। चहल ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, गांव में टहलना भी एक नेचर थेरेपी है।

इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज गेंदबाज टी नटराजन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें जूनियर नटराजन भी दिखाई दे रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, हमारे तेज गेंदबाज एक स्पेशल जिम पार्टनर के साथ।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?