cricket buzz social media trends

Cricket Buzz: जाने 1 मार्च के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग समारोह में क्रिकेट सितारों का जमावड़ा है

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। कैमरून ग्रीन ने 174 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 383 रन बनाए। हालांकि, इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 179 रनों पर सिमट गई।

वहीं अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान की दूसरी पारी 218 रनों पर सिमट गई। इस तरह आयरलैंड को जीत के लिए 111 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि, आयरलैंड ने 39 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह एकदम नए लुक में और बेहद COOL दिख रहे हैं। फैन्स को कप्तान का यह लुक काफी पसंद भी आ रहा है।

स्टार स्पिनर्स कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। इस बीच आखिरी टेस्ट मैच से पहले वह हिमाचल की वादियों में नेचर के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है।

इसके अलावा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग समारोह के लिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार, एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी, हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या, पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और पत्नी सागरिका घाटगे, सूर्यकुमार यादव और पत्नी देविशा शेट्टी समेत अन्य भारतीय क्रिकेट सितारे पहुंचे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?