Cricket Buzz: जाने 28 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 28 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले में अंपायर के एक फैसले को लेकर हरभजन सिंह ने सवाल उठाए हैं।

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 27वां मुकाबला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उल्टा पड़ गया। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ट्रैविस हेड ने जबर्दस्त अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

वहीं ट्रैविस हेड ने चोट से वापसी करते हुए अपने पहले वर्ल्ड कप मैच में ही शतक जड़ दिया। वहीं डेविड वॉर्नर शतक बनाने से चूक गए। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की मुकाबले में वापसी कराई।

27 अक्टूबर को चेन्नई में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हरा दिया। मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए तबरेज शम्सी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने ट्वीट करते हुए फैन्स और टीम का आभार जताया।

इसी मुकाबले में अंपायर के एक फैसले को लेकर हरभजन सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आज कौन जीता कौन हारा.. मेरे लिए यह कोई मायने नहीं रखता कि कौन खेल रहा है या था .. पर नियम ठीक नहीं है.. कल को ये हमारे साथ भी हो सकता है.. इनकी (अंपायर की) ) गलती के कारण हम फाइनल हार गए तो? फिर क्या होगा”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

https://twitter.com/RealAbsamad/status/1718158706519728603

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?