Cricket Buzz: जाने 5 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 5 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

आज से क्रिकेट का महाकुंभ वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है।

social media trends
social media trends

आज यानी 5 अक्टूबर से क्रिकेट का महाकुंभ वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। जहां स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी कम नजर आई और इसने कई क्रिकेटरों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस पर डेनियल वॉट और वीरेंद्र सहवाग ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

वहीं युवराज सिंह ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर 2011 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीरों को साझा की है और पुरानी यादों को ताजा किया है। इसके अलावा केविन पीटरसन ने भी इंग्लैंड टीम को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इसके साथ ही मिताली राज, सुरेश रैना, एस बद्रीनाथ समेत तमाम क्रिकेट हस्तियों ने वर्ल्ड कप 2023 में भारत के अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं भारतीय क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर साथी क्रिकेटरों और दोस्तों ने बधाई दी है।

वहीं एशियन गेम्स 2023 के स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल जीतने पर दिनेश कार्तिक ने पत्नी दीपिका पल्लीकल को शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp