भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर क्रिकेटर भी खुशी से झूम उठे - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर क्रिकेटर भी खुशी से झूम उठे

भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद इतिहास रचा है।

image credit- Twitter
image credit- Twitter

टोक्यो ओलंपिक से भारतवासियों के लिए सुबह होते ही शानदार खबर आई, जहां भारत की पुरुष हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही हर भारतीय खुशी से झूम उठा, जिसमें हमारे देश के क्रिकेट खिलाड़ियों भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी हॉकी के शेरों को सोशल मीडिया पर बधाई देने में देर नहीं लगाई।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कैसे रचा इतिहास?

टीम इंडिया का मिशन टोक्यो ओलंपिक जारी है। इस कड़ी में भारतीय पुरुष टीम ने भी इसमें बाजी मारी। इस जीत के साथ ही हॉकी की टीम ने इतिहास रचा है जो सालों तक याद किया जाएगा, साथ ही इस पल ने भारत के लोगों को गौरवान्वित किया है।

*भारतीय टीम ने जर्मनी को दी मात।
*5-4 से टीम ने जीता मुकाबला।
*इस जीत के साथ भारतीय टीम ने कांस्य पदक किया अपने नाम।

हॉकी में मिली जीत पर क्या बोले क्रिकेटर?

*पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इसे क्रिकेट वर्ल्ड कप से बड़ी जीत बताया।
*सहवाग ने ट्वीट कर लिखा- मजा आ गया।
*हरभजन सिंह ने लिखा- टीम पर गर्व है।
*इशांत शर्मा ने लिखा- क्या सुबह है! शानदार जीत।

कुछ ऐसे दी गई भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई

 

ये जीत इतनी खास क्यों ?

हॉकी में हमेशा से ही टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन ओलंपिक में पदक हासिल करने से इस जीत का मजा डबल हो गया है। साथ ही ये जीत भारत के लिए कई मायनों में खास है।

*41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में जीता मेडल।
*आखिरी बार 1980 में जीता था मेडल।
*पिछले 4 दशकों से थी टीम को मेडल की तलाश।

close whatsapp