'क्रिकेट पता भी नहीं था जब उनको फॉलो कर रही थी...'- धोनी को लेकर किरण नवगिरे का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘क्रिकेट पता भी नहीं था जब उनको फॉलो कर रही थी…’- धोनी को लेकर किरण नवगिरे का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स के खिलाफ किरण नवगिरे ने 59 रनों की पारी खेली।

MS Dhoni Kiran Navgire (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni Kiran Navgire (Photo Source: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में भारतीय महिला खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। यूपी वॉरियर्स की खिलाड़ी किरण नवगिरे ने पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 53 रनों की शानदार पारी खेली। पहले मैच के बाद किरण नवगिरे फैंस की नजरों में अपने बल्ले को लेकर चर्चा में आ गई है।

गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में किरण नवगिरे जिस बैट से बल्लेबाजी कर रही थी उस बैट पर MSD-07 लिखा हुआ था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। वहीं मैच के बाद अब किरण नवगिरे का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए नजर आ रही है।

मुझे 2011 वर्ल्ड कप के बारे में पता नहीं था- किरण नवगिरे

वायरल वीडियो में किरण नवगिरे ने कहा है,  ‘क्रिकेट तो पता नहीं जब धोनी सर को फॉलो कर रही थी। मुझे 2011 वर्ल्ड कप के बारे में भी ज्यादा पता नहीं था, कि ये कहां हो रहा है और इंडिया फाइनल में है या नहीं। मैं उस वक्त बच्ची थी। और मुझे बहुत कम ही गेम के बारे में पता था। उस वक्त फाइनल मेरे घर में देखा जा रहा था तो मैंने अपने भाईयों से उसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप फाइनल चल रहा है और इंडिया श्रीलंका के खिलाफ खेल रही है।’

यहां देखें किरण नवगिरे के इंटरव्यू का वीडियो

2011 वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी की करिश्माई बल्लेबाजी ने हर किसी के जीवन में गहरा प्रभाव छोड़ा है। और वैसा ही कुछ किरण नवगिरे के लाइफ में भी हुआ है। किरण नवगिरे ने आगे खुलासा किया कि धोनी के बल्ले से वह शॉट देखकर उन्होंने भी वैसा ही कुछ करने का सोचा और फिर वहां से उनके करियर की शुरूआत हुई।

किरण नवगिरे ने आगे कहा, ‘उन्होंने (धोनी) छक्का मारकर मैच खत्म किया था। वे चीजें अब भी मुझे प्रभावित करती है। अगर मैं बल्लेबाजी कर रही हूं तो छक्का मारने से मुझे आत्मविश्वास आता है, कि मैं अब और रन बनाऊंगी। इसलिए धोनी बेस्ट हैं।’

close whatsapp