महाकाल मंदिर में विराट कोहली ने की खास पूजा, अनुष्का शर्मा भी रही इस दौरान मौजूद!
विराट कोहली अपनी वाइफ के साथ पहुंचे उज्जैन।
अद्यतन - मार्च 4, 2023 11:06 पूर्वाह्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान यानी की विराट कोहली का पूरा ध्यान आज-कल पाठ-पूजा है, कोहली आए दिन वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ कोई ना कोई मंदिर पहुंच ही जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जिसके बाद विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और फैन्स इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं चल रहा विराट कोहली का बल्ला
जी हां, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का बल्ला नहीं चल रहा है, अब तक 3 मुकाबलों में विराट अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और मेहमान टीम के खिलाफ फेल हो रहे हैं लगातार।
अब महाकाल बनाएंगे विराट कोहली के सारे बिगड़े काम!
*टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी वाइफ के साथ पहुंचे उज्जैन।
*इस दौरान दोनों ने किए उज्जैन महाकाल मंदिर के दर्शन आम लोगों के साथ।
*उसके बाद विराट और अनुष्का ने की महाकाल मंदिर में विशेष पूजा।
*अब विराट कोहली का मंदिर से वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
विराट कोहली का वीडियो सीधे मंदिर से LIVE
https://twitter.com/Loyalsachfan01/status/1631886452039770112?s=20
सोशल मीडिया पर हर कोई शेयर कर रहा है ये वाला वीडियो
Vibes from mahakal
Anushka Sharma, Virat Kohli Visit Mahakaleshwar Temple In Ujjain.#AnushkaSharma #ViratKohli pic.twitter.com/ZLGWuc92Zl— Sourabh Tameshwari (@Sourabhtamesh) March 4, 2023
तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को मिली थी हार
दूसरी ओर टीम इंडिया को इंदौर में हुए तीसरे टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा, इसकी के साथ नागपुर, दिल्ली और अब इंदौर टेस्ट भी 3 दिन में ही खत्म हो गया। जिसके बाद सीरीज अब 2-1 पर आ गई है, इसी के साथ ही ICC ने इंदौर के पिच को लेकर एक बड़ा कदम उठाया और इस पिच को POOR रेटिंग दी गई है और इस फैसले से काफी लोग हैरान भी नजर आए।