IPL 2024: टॉस के दौरान फैन्स ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ की हूटिंग, वीडियो हो रहा वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: टॉस के दौरान फैन्स ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ की हूटिंग, वीडियो हो रहा वायरल

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

IPL 2024 (Pic Source-X)
IPL 2024 (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पांचवा मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए तमाम क्रिकेट फैंस को ‘Boo’ करते हुए देखा गया। इसका मतलब यह है कि जब टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या मैदान पर मौजूद थे तब तमाम क्रिकेट प्रशंसक उनकी आलोचना कर रहे थे।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2022 और 2023 सीजन में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था जबकि 2023 सीजन के फाइनल में टीम ने जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया और अपनी टीम का कप्तान भी नियुक्त किया। जहां एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आ रहे हैं। युवा बल्लेबाज को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तमाम लोगों ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना की और उनको काफी अपशब्द भी कहे।

यह रही वीडियो:

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक चार बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब पांचवा मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है। अब देखना यह है कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है?

फिलहाल इस मैच में दोनों ही टीमें काफी मजबूत नजर आ रही है और अपने पहले मैच को यह दोनों ही जीतना चाहेंगी। शुभमन गिल के ऊपर भी तमाम फैंस की निगाहें होंगी। तमाम क्रिकेट फैंस इस बात से काफी निराशा है की हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस टीम में चले गए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?