ICC World Cup 2023 Final: जैसे ही पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में Richard Kettleborough का नाम सुनाई दिया, तो फैंस ने तेजी से बू करना शुरू कर दिया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC World Cup 2023 Final: जैसे ही पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में Richard Kettleborough का नाम सुनाई दिया, तो फैंस ने तेजी से बू करना शुरू कर दिया 

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल को 6 विकेट से गंवा दिया है।

Richard Kettleborough (Image Credit- Twitter X)
Richard Kettleborough (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच कल 19 नवंबर, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर, कुल छठवीं बार वर्ल्ड कप को अपने नाम किया।

टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 241 रनों का मामूली लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने चेज के लिए रखा, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 137 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

तो वहीं इस मैच के खत्म होने के बाद पोस्ट मैच में प्रेजेंटेशन के दौरान अंपायर रिचर्ड कैटलबर्ग का नाम सुनाई दिया, तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद फैंस ने तेजी से बू करना चालू कर दिया, जिसकी फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

गौरतलब है कि भारत के लिए आईसीसी टूर्नामेंट के नाॅकआउट्स मैचों में रिचर्ड कैटलबर्ग एक अनलकी अंपायर रहे हैं। हर भारतीय क्रिकेट फैंस चाहता है कि आईसीसी के बड़े मैचों में रिचर्ड भारत के मैचों में अंपायरिंग ना करें।

देखें रिचर्ड कैटलबर्ग की यह वायरल फोटो

फाइनल में नहीं चली भारत की बल्लेबाजी

तो वहीं आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लाॅप साबित हुई। रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट हुए, तो शुभमन गिल व श्रेयस अय्यर ने 4-4 रन बनाए। हालांकि, विराट कोहली (54) और केएल राहुल (66) ने अर्धशतकीय पारियां खेली, लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए।

ये भी पढ़ें-  ICC World Cup 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद Rohit Sharma का बड़ा बयान आया सामने, इस बात को माना हार की बड़ी वजह

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?