सीएसए टी-20 लीग: सीएसके के स्वामित्व वाली जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी ने मोईन अली और फाफ डु प्लेसिस समेत पांच खिलाड़ियों को किया साइन - क्रिकट्रैकर हिंदी

सीएसए टी-20 लीग: सीएसके के स्वामित्व वाली जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी ने मोईन अली और फाफ डु प्लेसिस समेत पांच खिलाड़ियों को किया साइन

दक्षिण अफ्रीका के अनकैप्ड खिलाड़ी गेराल्ड कोएत्जी जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स में शामिल हुए।

Moeen Ali. (Photo Source: IPL/BCCI)
Moeen Ali. (Photo Source: IPL/BCCI)

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) द्वारा नवगठित सीएसए टी-20 लीग का आगाज अगले साल होना है, लेकिन सभी छह फ्रेंचाइजियों ने टूर्नामेंट के पहले संस्करण के लिए खिलाड़ियों अनुबंधित करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट अब आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के स्वामित्व वाली जोहान्सबर्ग टीम भी शामिल हो गई है।

जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स ने 21 अगस्त को आधिकारिक तौर पर पांच खिलाड़ियों को अनुबंधित करने की घोषणा की है, जिनमे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस, इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड, श्रीलंका के गेंदबाज महेश थीक्षाना और दक्षिण अफ्रीका के अनकैप्ड खिलाड़ी गेराल्ड कोएत्जी शामिल है।

जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स ने CSA T20 के लिए पांच खिलाड़ियों को साइन किया

जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर साइन किए पांच खिलाड़ियों की घोषणा की। जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स ने कैप्शन में लिखा: “येलोडिंग। फैब 5 बुल रिंग में प्रवेश करने के लिए तैयार है!”

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के सीईओ के एस विश्वनाथन ने एक आधिकारिक बयान में कहा: “सीएसए के नियमों के अनुसार, हम उपलब्ध खिलाड़ियों की अनुबंधित सूची में से केवल चार खिलाड़ियों को साइन करने के पात्र है, जबकि पांचवा खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका का एक मार्की खिलाड़ी होगा, वहीं दो से अधिक खिलाड़ी एक देश से नहीं हो सकते हैं। इसलिए हमने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा अनुबंधित चार खिलाड़ियों के रूप में फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली, महेश थीक्षाना और रोमारियो शेफर्ड को चुनने का फैसला किया है।

चूंकि सभी टीमों के लिए दक्षिण अफ्रीका से एक अनकैप्ड खिलाड़ी चुनना अनिवार्य है, इसलिए हमने फाफ की सिफारिश पर गेराल्ड कोएत्जी को साइन करने का फैसला किया है। फाफ डु प्लेसिस पिछले 10 सालों से आईपीएल में सीएसके के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। वह हमारी टीम के लिए सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। लेकिन हमें पिछले आईपीएल ऑक्शन के दौरान उन्हें दोबारा टीम में शामिल करने का सौभाग्य नहीं मिला।”

close whatsapp