क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने इन 2 फ्रेंचाइजियों को खरीदा
वांडरर्स स्टेडियम जहां पर 2007 में भारतीय टीम ने अपना टी-20 वर्ल्ड कप जीता था वो CSK फ्रेंचाइजी का होम ग्राउंड होगा।
अद्यतन - Jul 20, 2022 9:02 pm

IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है कि आगामी टी-20 क्रिकेट लीग जिसकी शुरुआत क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने किया है उसमें उन्होंने टीमों को खरीदा है। बता दें, यह टूर्नामेंट अगले साल जनवरी में शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह है कि सभी 6 टीमों को IPL मालिकों ने ही खरीदा है।
IPL की सबसे मशहूर और सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) ने इस बात की पुष्टि की है कि केपटाउन की एक टीम को उन्होंने खरीदा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने कहा कि फ्रेंचाइजी दुनियाभर के खेलों का साथ देने के लिए तैयार है और आगे भी ऐसे ही देता रहेगा।
नीता अंबानी ने कहा कि, ‘मैं काफी खुश हूं और एक नई टी-20 टीम का रिलायंस परिवार में स्वागत करती हूं। हम सब काफी उत्साहित हैं कि मुंबई इंडियन के ब्रांड को जो निडर क्रिकेट खेलती है और सभी लोगों को काफी मनोरंजन करती है उसे हम दक्षिण अफ्रीका की ओर ले जा रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका भी भारत जैसे क्रिकेट से खूब प्यार करता है। दक्षिण अफ्रीका के पास काफी मजबूत खेल का इकोसिस्टम है, और हम एक साथ जुड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जैसे की हम MI के वैश्विक क्रिकेटिंग पदचिन्ह को बढ़ाते हैं, हम खेलों के माध्यम से खुशी और उत्साह को फैलाना चाहते हैं।
सिर्फ MI ही नहीं बल्कि चार बार की IPL विजेता CSK ने भी इस बात की घोषणा की कि जोहान्सबर्ग स्थित फ्रेंचाइजी के लिए उनकी बोली पूरी तरीके से सफल रही और अब वो CSK परिवार के साथ जुड़ने जा रही है।
दक्षिण अफ्रीका फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए हम सब काफी उत्साहित हैं: CSK के सीईओ केएस विश्वनाथन
CSK के सीईओ केएस विश्वनाथन ने अधिकारिक स्टेटमेंट में कहा कि, ‘पिछले कुछ सालों से हम पूरी दुनियाभर में नए अवसरों का मूल्यांकन कर रहे हैं। हमें लगता है कि दक्षिण अफ्रीका की टी-20 लीग काफी बड़ी होगी और हमारे लिए भी खेल को वापस देने का यह शानदार अफसर होगा। इससे हमें नए टैलेंट को भी परखने का मौका मिलेगा। हमें पूरा भरोसा है कि हमारे सुपरफैन्स जो दुनिया भर में है इस सफर में हमारा साथ देंगे।
वांडरर्स स्टेडियम जहां पर 2007 में भारतीय टीम ने अपना टी-20 वर्ल्ड कप जीता था वो CSK फ्रेंचाइजी का होम ग्राउंड होगा। इसी मैदान पर एमएस धोनी ने यह कप अपने नाम किया था। यही नहीं 2010 में एमएस धोनी की कप्तानी में CSK ने इसी मैदान पर चैंपियंस लीग टी-20 कप भी अपने नाम किया था।