IPL 2023: एमएस धोनी इस बात से खुश हैं कि वो टीम में फिनिशर का रोल निभा रहे हैं: ड्वेन ब्रावो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: एमएस धोनी इस बात से खुश हैं कि वो टीम में फिनिशर का रोल निभा रहे हैं: ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो का मानना है कि धोनी को इस बात से कोई भी परेशानी नहीं है कि वो बाकी बल्लेबाजों से कम गेंदे खेल रहे हैं।

Dwayne Bravo and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)
Dwayne Bravo and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें से पांच में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। सबसे अच्छी बात टीम के लिए यह है कि सभी खिलाड़ी अपना शत-प्रतिशत दे रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स इस समय पहले पायदान पर है।

टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर ड्वेन ब्रावो ने बड़ा खुलासा किया है। ड्वेन ब्रावो का मानना है कि धोनी को इस बात से कोई भी परेशानी नहीं है कि वो बाकी बल्लेबाजों से कम गेंदे खेल रहे हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि वो CSK की ओर से फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं।

इस समय चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जा रहा है और इस मुकाबले से पहले प्रेस कांफ्रेंस में ब्रावो ने कहा कि, ‘यही वो क्रम है जिसमें धोनी बल्लेबाजी करना चाह रहे हैं। सभी लोग उनसे ऊपर आकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने यह जिम्मेदारी ली है कि वो खुद नीचे आकर बल्लेबाजी करेंगे। धोनी खुद यही चाहते हैं कि जडेजा, रायडू और दुबे को ज्यादा से ज्यादा मौके मिले। धोनी फिनिशर रोल से काफी खुश हैं।’

CSK टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं ड्वेन ब्रावो

चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन को लेकर टीम के गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो ने कहा कि, ‘CSK इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उन्हें रिजल्ट से कोई मतलब नहीं है। हम एक ऐसी टीम है जो हमेशा से ही काफी अच्छा प्रदर्शन करती है।

अभी तक हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी हम अपने इसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।’

राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन में अभी तक सात मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 4 में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

close whatsapp