धोनी की बल्लेबाजी एक साथ करोड़ों लोगों ने देखी, बना दिया थाला ने सबसे खास रिकॉर्ड
JIO Cinema पर मैच के दौरान दिखा एक गजब का नजारा।
अद्यतन - अप्रैल 1, 2023 1:39 अपराह्न

कल से IPL 2023 का आगाज हो चुका है, जहां पहले ही मैच में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भले ही CSK हार गई हो, लेकिन माही का क्रेज पहले जैसा ही रहा और इस बार फैन्स ने चेन्नई के कप्तान को भर-भर के प्यार दिया।
इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल धोनी की चेन्नई टीम ने किया सबसे पहले
दूसरी ओर इस आईपीएल से इम्पैक्ट प्लेयर का नियम लागू हुआ, इस नियम के तहत बीच में टीम अपने एक खिलाड़ी को बाहर कर दूसरे खिलाड़ी को अंतिम 11 में शामिल कर सकती है। इसी नियम का इस्तेमाल सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने किया और गेंदबाजी के दौरान अंबाती रायडू की जगह तुषार देशपांडे को टीम में शामिल कर लिया।
इसे बोलते हैं गुरू धोनी का असली क्रेज
*JIO Cinema पर मैच के दौरान दिखा एक गजब का नजारा।
*धोनी जब बल्लेबाजी करने आए, तो करोड़ों लोगों ने देखी बल्लेबाजी।
*JIO Cinema पर धोनी की बल्लेबाजी के दौरान थे कुल 1.5 करोड़ लोग।
*सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है अब ये तस्वीर।
जब करोड़ों लोग एक साथ देख रहे थे धोनी की बल्लेबाजी
गुजरात ने किया जीत के साथ आगाज
दूसरी ओर IPL 2023 के पहले मैच में गुजरात टीम ने जीत के साथ आगाज किया है, जहां हार्दिक की टीम ने पहले ही मैच में चेन्नई को 5 विकेट से हराया और जीत अपने नाम कर ली। मैच शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी भी हुई, जिसमें रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह ने माहौल बना दिया।