अभी भी अपने गेंदबाजों से गुस्सा हैं धोनी, फ्लाइट में दीपक चाहर को भगा दिया माही ने!
CSK टीम ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो किया शेयर।
अद्यतन - Apr 7, 2023 3:29 pm

IPL में CSK टीम के कप्तान धोनी काफी कम गुस्सा नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में हुए एक मैच के दौरान टीम की गेंदबाजी देख माही गुस्सा हो गए थे काफी और उन्होंने मैच के बाद गेंदबाजों को लेकर बयान भी दिया था। दूसरी ओर शायद धोनी की नाराजगी कम नहीं हुई है, जिसका सबूत है उनका एक वीडियो।
धोनी का पुराना अवतार देखने को मिल रहा है आज-कल
दूसरी ओर CSK के मुकाबलों में धोनी का पुराना वाला अवतार देखने को मिल रहा है, जहां LSG के खिलाफ माही के 2 लगातार छक्कों ने सभी की पुरानी यादें ताजा कर दी और उन छक्कों का वीडियो काफी वायरल हुआ था।
कैमरा देखते ही भड़क गए कप्तान धोनी!
*CSK टीम ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो किया शेयर।
*जहां ये वीडियो यात्रा का था, दीपक चाहर के हाथ में था कैमरा।
*इसी दौरान दीपक धोनी के पास गए, लेकिन धोनी ने चाहर को भगा दिया।
*साथ ही जब दीपक धोनी के पास पहुंचे थे, वो कुछ पढ़ते हुए नजर आ रहे थे।
इस वीडियो में नजर आ रहा है धोनी का गुस्सा
माही ने अपने गेंदबाजों को लेकर क्या बोला था?
माही की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने LSG के खिलाफ मैच जीता था, लेकिन इस दौरान CSK टीम की गेंदबाजी काफी ज्यादा खराब रही थी और जिसे लेकर मैच के बाद कप्तान धोनी ने काफी ज्यादा नाराजगी जताई थी। धोनी ने कहा था कि अगर ऐसी ही गेंदबाजी रही तो टीम को अब जल्द ही नए कप्तान के अंडर खेलना होगा।