CSK vs GT Dream 11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, और पिच रिपोर्ट, IPL 2024 के Match-7 के लिए
आईपीएल 2024 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 25, 2024 1:13 pm

CSK vs GT Dream 11 Prediction: आईपीएल 2024 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने युवा कप्तानों के नेतृत्व में टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बोर्ड पर लगाए थे। अनुज रावत ने सर्वाधिक 48 रन बनाए थे, वहीं मुस्तफिजुर रहमान ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था। रचिन रवींद्र ने 15 गेंदों में 37 रन बनाए थे, वहीं शिवम दुबे ने 34 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
गुजरात टाइटंस ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रनों से जीत दर्ज की थी। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बोर्ड पर लगाए थे। शुभमन गिल ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए थे।
वहीं साई सुदर्शन ने 39 गेंदों में 45 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी। मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई। गुजरात के लिए अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया था।
CSK vs GT Match Details: मैच जानकारी
| Match | Details |
| Match | Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, Match-7 |
| Venue | MA Chidambaram Stadium, Chepauk, Chennai |
| Date and Time | 26 March, Tuesday, 7:30 PM IST |
| Live Broadcast and Streaming Details | Star Sports Network & Jio Cinema App |
CSK vs GT Pitch Report: पिच रिपोर्ट
एमए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर आखिरी मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच खेला गया था। दोनो ही पारियों में पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आई थी। इस पिच पर स्पिनरों को अधिक सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। जैसे ही खेल आगे बढ़ेगा पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती जाएगी। टॉस जीतकर टीम यहां पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 158 रन है।
CSK vs GT Head to Head Records: हेड टू हेड रिकॉर्ड
| Matches Played | 5 |
| Chennai Super Kings won | 2 |
| Gujarat Titans Won | 3 |
| No Result | 00 |
CSK vs GT Probable Playing XIs: संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महिश तीक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान
गुजरात टाइटंस (GT):
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा
CSK vs GT Dream 11 Fantasy Suggestions: आईपीएल 2024 के 7वें मैच के लिए
CSK vs GT Dream 11 Head to Head Team: ड्रीम 11 हेड टू हेड
विकेटकीपर- रिद्धिमान साहा, एमएस धोनी
बल्लेबाज– ऋतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र, शुभमन गिल, साई सुदर्शन
ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, राशिद खान
गेंदबाज- मुस्तफिजुर रहमान, मोहित शर्मा, दीपक चाहर
Captain (कप्तान) First Choice- शुभमन गिल
Captain (कप्तान) Second Choice- रचिन रवींद्र
Vice Captain (उप-कप्तान) First Choice- राशिद खान
Vice Captain (उप-कप्तान) Second Choice- साई सुदर्शन
CSK vs GT Dream 11 Grand League Team: ड्रीम 11 ग्रैंड लीग
विकेटकीपर– रिद्धिमान साहा
बल्लेबाज- रचिन रवींद्र, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, शिवम दुबे
ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, राशिद खान, डेरिल मिचेल
गेंदबाज- मुस्तफिजुर रहमान, मोहित शर्मा, दीपक चाहर
Captain (कप्तान) First Choice- रचिन रवींद्र
Captain (कप्तान) Second Choice- शिवम दुबे
Vice Captain (उप-कप्तान) First Choice- रवींद्र जडेजा
Vice Captain (उप-कप्तान) Second Choice- शुभमन गिल