CSK vs MI Dream 11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट, IPL Match-49 के लिए
आईपीएल 2023 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - मई 6, 2023 12:08 अपराह्न

आईपीएल 2023 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच एमए. चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया पिछला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। जिसके चलते दोनों टीमों को अंक साझा करने पड़े थे। वहीं मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की थी।
इस सीजन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स 11 अंको के साथ तीसरे तो मुंबई इंडियंस 10 अंको के साथ छठे पायदान पर है। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details):
मैच- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
दिन और समय- 6 मई, दोपहर 3ः30 बजे
जगह- एमए. चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा
(CSK vs MI) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
एमए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच आईपीएल 2023 के इस सीजन में अब तक बल्लेबाजों का समर्थन करते हुए नजर आई है। तेज गेंदबाज भी इस पिच पर अच्छा खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुन सकते हैं।
(CSK vs MI) चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11:
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):
ऋतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), दीपक चाहर, मथिशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महिश तीक्षणा
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians):
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, अरशद खान
(Suggested Playing XI for CSK vs MI Dream 11 Fantasy Cricket) इस मैच के संभावित ड्रीम 11 टीम:
ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):
डेवॉन कॉनवे, इशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, टिम डेविड, महिश तीक्षणा, मथिशा पथिराना, पीयूष चावला, अरशद खान
कप्तान- रवींद्र जडेजा उप-कप्तान- डेवॉन कॉनवे
ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):
डेवॉन कॉनवे, इशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, तिलक वर्मा, महिश तीक्षणा, मथिशा पथिराना, पीयूष चावला, अरशद खान
कप्तान- सूर्यकुमार यादव उप-कप्तान- तिलक वर्मा