चेन्नई सुपर किंग्स की एक और जीत, दिल्ली कैपिटल्स को भी हराया
अद्यतन - जुलाई 1, 2021 1:09 अपराह्न

आईपीएल 2019 के पांचवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2019 में दूसरी जीत है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी को 147 रनों पर रोक दिया। दिल्ली कैपिटल्स की मज़बूत बल्लेबाज़ी लाइन अप को चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज़ों ने अच्छी तरह रोका। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य मिला।
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने लक्ष्य 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। महेंद्र सिंह धोनी 32 रन बनाकर नाबाद रहे। शेन वॉटसन ने 44 रनों का योगदान दिया। वॉटसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दरअसल दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन के अर्धशतक और ऋषभ पंत के तेज़ 25 रनों की पारी की बदौलत बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 118 रन बना लिए थे। लेकिन यहां से चेन्नई के गेंदबाज़ों ने अच्छी वापसी की। दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम 5 ओवरों में केवल 29 रन बनाए।