BAN vs AFG: बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप में जीत से किया आगाज, एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से दर्ज की जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs AFG: बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप में जीत से किया आगाज, एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से दर्ज की जीत

बांग्लादेश ने गेंदबाजी में किया शानदार प्रदर्शन

Bangladesh vs Afghanistan (Image Credit- Twitter)
Bangladesh vs Afghanistan (Image Credit- Twitter)

CWC 2023, BAN vs AFG: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का तीसरा मैच आज 7 अक्टूबर, शनिवार को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। बता दें कि धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में हुए इस मुकाबले को बांग्लादेश ने एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से जीत लिया है।

बता दें कि बांग्लादेश को यह मैच जिताने में गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शाकिब अल हसन के नेतृत्व में मेहदी हसन ने 3, शौरीफुल इस्लाम ने 2 तो तस्कीन अहमद व मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट लिया। साथ ही साकिब ने खुद 3 विकेट अपने नाम किए।

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, वर्ल्ड कप मैच-3 का हाल:

बता दें कि मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया, और अफगान टीम 37.2 ओवर में 156 रनों पर ऑलआउट हो गई। तो वहीं अफगान टीम के लिए पहले विकेट के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने 47 रन जोडे़, लेकिन इसके बाद लगातार विकेट गिरते गए। गुरबाज के 47 रनों के अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका।

तो वहीं मैच में बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शाकिब अल हसन की गेंदबाजी की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया, शाकिब ने 8 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए, तो मेहदी हसन मिराज ने 9 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा शौरीफुल इस्लाम को 2 और तस्कीन अहमद व मुस्तफिजुर रहमान को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी ओर, जब बांग्लादेश अफगानिस्तान से मिले 157 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 34.4 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज (57) और नजमुल हसन शांतो ने (59*) ने शानदार पारियां खेली। तो वहीं अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारुकी, नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ओमरजई को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- CWC 2023: Rohit Sharma की कप्तानी को लेकर Shoaib Akhtar ने फिर दिया बेतुका बयान

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?