CWC 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ अपमानजनक हार के साथ इंग्लैंड ने अपने नाम किया एक शर्मनाक रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ अपमानजनक हार के साथ इंग्लैंड ने अपने नाम किया एक शर्मनाक रिकॉर्ड

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ है।

England Cricket Team. (Image Source: Getty Images)
England Cricket Team. (Image Source: Getty Images)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपमानजनक हार के साथ England Cricket Team ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें, 15 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 13वें मुकाबले में इंग्लैंड को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 69 रनों की करारी मात झेलनी पड़ी।

इस हार के साथ ही जोस बटलर की अगुआई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए जारी इंग्लैंड इस CWC 2023 के टॉप फोर में जगह बनाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि अब डिफेंडिंग चैंपियंस को संभवतः अपने शेष छह मैचों में से कम से कम पांच मैच जीतने होंगे।

England Cricket Team के खाते में आया एक शर्मनाक रिकॉर्ड

इस बीच, अफगानिस्तान के खिलाफ शर्मनाक हार के साथ इंग्लैंड वनडे वर्ल्ड कप में सभी 11 टेस्ट खेलने वाले देशों से हारने वाली पहली टीम बन गई है। इसकी शुरुआत 1975 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के साथ हुई थी।

यहां पढ़िए: अक्टूबर 16- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अब 48 साल बाद इंग्लैंड ने सभी टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों के खिलाफ शिकस्त का एक सायकल पूरा कर लिया है। आपको बता दें, इंग्लैंड ने 2011 में आयरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ और एक बार फिर 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ मात झेली थी।

यहां देखिए क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में 11 अन्य टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ इंग्लैंड की पहली हार:

ऑस्ट्रेलिया – वर्ल्ड कप 1975 सेमीफाइनल में 4 विकेट से

वेस्टइंडीज – वर्ल्ड कप 1979 फाइनल में 92 रनों से

न्यूजीलैंड – वर्ल्ड कप 1983 में 2 विकेट से

भारत – वर्ल्ड कप 1983 सेमीफाइनल में 6 विकेट से

पाकिस्तान – वर्ल्ड कप 1987 में 18 रन से

जिम्बाब्वे – वर्ल्ड कप 1992 में 9 रन से

दक्षिण अफ्रीका – वर्ल्ड कप 1996 में 78 रन से

श्रीलंका – वर्ल्ड कप 1996 क्वार्टर फाइनल में 5 विकेट से

आयरलैंड – वर्ल्ड कप 2011 में 3 विकेट से

बांग्लादेश – वर्ल्ड कप 2011 में 2 विकेट से

अफगानिस्तान – वर्ल्ड कप 2023 में 69 रनों से

आपको बता दें, जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। इस समय इंग्लैंड क्रिकेट टीम CWC 2023 की अंक तालिका में दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है, उन्हें टूर्नामेंट में अब तक तीन मैचों में दो में मात झेलनी पड़ी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?